बिग बॉस के घर में सिर्फ अर्शी खान की ड्रामेबाजी ही नहीं चलती बल्कि शिल्पा क विकास को तड़पाना, पुनीश का बंदगी के साथ कोजी होना और सपना का हॉट मूव्स दिखाना भी शो की खासियत है। इस बार वीकेंड के वार में भी कुछ ऐसा ही हुआ। सपना चौधरी वैसे तो घर में सबके साथ बेरूखी से पेश आती हैं लेकिन उनका हॉट डांस लोगों पर अपना जादू चला देता है और इस बार तो विद्या बालन भी उनके मूव्स की फैन हो गईं।
पढ़ेंः सपना चौधरी के बाद अब बिग बॉस की इस कंटेस्टेंट का डांस वीडियो वायरल, दिखा रही हॉट मूव्स
विज्ञापन
2 of 4
रविवार के एपिसोड में सपना चौधरी ने अर्शी खान के साथ मिलकर नागिन डांस किया। उन्होंने दिखा दिया कि उनके लाखों फैन उन्हें यूं ही नहीं पसंद करते हैं। उन्होंने 'नागिन-नागिन' गाने पर जमकर ठुमके लगाए। सपना ने ऐसे मस्त होकर डांस किया कि सब उन्हें देखते ही रह गए।
विज्ञापन
3 of 4
उन्होंने डांस में अर्शी खान को जबरदस्त मात दी। घर के सारे सदस्यों को उनका नागिन डांस इतना पसंद आया कि सबने उन्हें गले से लगा लिया और वाह वाही करने लगे। उनके मूव्स जबरदस्त थे।
पढ़ेंः Bigg Boss 11: घर से बेघर हुए एक साथ दो पड़ोसी कंटेस्टेंट, अब कौन बनाएगा खाना
शो में आरजे बनकर पहुंची एक्ट्रेस विद्या बालन भी उनके डांस की फैन हो गईं। उन्होंने सपना की जमकर तारीफ की और कहा क्या गजब का नाचती हो। देखकर मजा आ गया। सपना घर में चाहे कैसे भी रहे लेकिन ये बात तो सच है कि डांस में उन्हें कोई नहीं हरा सकता।