फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIGG BOSS 11: सलमान लेंगे ये बड़ा फैसला, पलट जाएगा पूरा 'गेम'

Sat, 04 Nov 2017 12:50 PM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 4
बिग बॉस के घर में इन दिनों विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे ही दिखाई दे रहे हैं। दोनों का मामला फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है लेकिन अगर देखा जाए तो इस बार गलती शिल्पा शिंदे की ही नजर आ रही है। दर्शकों के साथ-साथ घरवालों का भी ये मानना है कि शिल्पा जान बूझकर विकास को बहुत ज्यादा तंग कर रही हैं। विकास की तबीयत खराब होने के बावजूद शिल्पा इस पूरे सप्ताह उन्हें परेशान करती नजर आईं। इस बार वीकेंड के वार में सलमान खान भी शिल्पा की क्लास लेते नजर आएंगे।

 
विज्ञापन

2 of 4
खबर है कि आम लोगों के साथ-साथ कई सेलिब्रेटीज भी कलर्स चैनल के सोशल मीडिया पर पूरी तरह से शिल्पा के खिलाफ आवाज बुलंद करने लगे हैं। बिग बॅास के घर में विकास गुप्ता के खिलाफ शिल्पा की हरकतों ने इस बार सभी को हैरान कर दिया है। हर कोई ये मांग कर रहा है कि सलमान खान को विकास गुप्ता का साथ देते हुए शिल्पा और आकाश ददलानी के खिलाफ कड़ा फैसला लेना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
सूत्रों की मानें तो इस बार वीकेंड के वार में सलमान खान शिल्पा शिंदे और आकाश ददलानी को जमकर फटकार लगाएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं सलमान खान बिग बॉस के मना करने के बावजूद विकास के घर से बार-बार भागने की कोशिश करने की हरकत पर भी उनकी क्लास लेंगे। वैसे खबर ये आ रही है कि इस बार शिल्पा और विकास में से कोई एक बाहर जा सकता है।
 
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि शिल्पा की इन हरकतों का एक तरफ जहां कई लोग विरोध कर रहे हैं वहीं कुछ लोग सोशल मीडिया पर #IamwithShilpa नाम का कैंपन चलाकर उनका साथ दे रहे हैं। शिल्पा का साथ देने वाले लोगों का मानना है कि शिल्पा को विकास ने बाहर काफी तंग किया है जिसका जवाब शिल्पा अब बिग बॉस के घर के अंदर दे रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें