बिग बॉस 11 में कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले प्रियांक शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल बिग बॉस के घर में पहुंची और उन्हें ब्रेकअप के लिए जिम्मेदार ठहराया। खबरों की मानें तो बिग बॉस के घर में प्रियांक के लिए एक बार फिर मुश्किलें बढ़ सकती हैंं।
पढ़ें: Bigg Boss 11: पत्नी के जाते ही हितेेन तेजवानी ने कर दी ऐसी हरकत, अर्शी से मांगी माफी
विज्ञापन
2 of 5
divya agarwal
जी हां, बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। ऐसे में दिव्या अग्रवाल घर में जल्द ही एंट्री लेंगी। शो के मेकर्स ने दिव्या से शो में शामिल होने के लिए संपर्क किया है। ऐसे में अगर दिव्या घर में आने के लिए राजी हो जाती हैं तो प्रियांक के लिए मुश्किलें बढ़नी तय हैं। अगर ऐसा होता है तो देखना दिलचस्प होगा कि वो प्रियांक शर्मा से अपने साथ हुए धोखे का कैसे बदला लेती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Divya Agarwal
इससे पहले बिग बॉस में प्रियांक शर्मा की गर्लफ्रेंड और स्पीलिट्सविला की एक्स कंटस्टेंट दिव्या अग्रवाल ने घर में कदम रखा और सभी से मिली, लेकिन घर में ड्रामा करने से वो भी पीछे नहीं रही। प्रियांक से मिलने के बाद उन्होंने घर में बड़ा ड्रामा किया। रिपोर्ट्स की मानें तो दिव्या को इस ड्रामे के लिए घर में रह रहे कंटेस्टेंट्स से तीन गुणा ज्यादा रकम दी गई थी।
4 of 5
Priyank Sharma
लग्जरी बजट टास्क के दौरान बिग बॉस ने प्रियांक की गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल को ही घर में भेज दिया जिसने सब घरवालों को हिला कर रख दिया और प्रियांक का असली चेहरा सबके सामने आ गया। प्रियांक ने घरवालों से बोल रखा था कि दिव्या के साथ उसका ब्रेकअप हो चुका है, लेकिन इसके उलट दिव्या ने शो पर आकर उसे झूठा बोलते हुए खुद अपना रिश्ता खत्म कर लिया।
जब दिव्या घर पर आईं तो बिग बॉस ने सबको फ्रीज कर रखा था। ऐसे में दिव्या प्रियांक के पास जाती हैं और उनसे कहती हैं कि जो प्रियांक ने उनके साथ किया वो बिल्कुल ठीक नहीं है। दिव्या ने सभी घरवालों के सामने चिल्लाते हुए कहा कि वो अपना रिश्ता खत्म करती हैं। इसके बाद वो दौड़कर घर से निकल जाती हैं।