बिग बॉस 11 में आज रात के शो में नॉमीनेशन में 'रिश्तों का इम्तिहान' लिया जाएगा। घर से बेघर होने के लिए पहले से ही पांच कन्टेस्टेंट लव, हिना, आकाश, सपना और पुनीश नॉमीनेट है लेकिन और भी सदस्य नॉमीनेट की कगार में हैं। चलिए जानते हैं क्या-क्या होगा आज रात..
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Sapna
बता दें कि आज रात के शो में 'रिश्तों का इम्तिहान' लिया जाएगा जिसमें गार्डन एरिया में फ्रेंडशिप वॉल बनाई जाएगी। इन दीवारों के पीछे एक-एक करके जोड़ी बनाकर कन्टेंस्टेंट खडे़ किए जाएंगे। दीवार के एक तरफ सुरक्षित सदस्य होगा और दूसरी ओर उसका जोड़ीदार जिसमें नॉमीनेटड सदस्य जोड़ीदार की कलाई पकड़कर खड़ा रहेगा।
विज्ञापन
3 of 5
Shilpa
इसके बाद बारी-बारी से हर कन्टेस्टेंट अपने जोड़ीदार पर हुकुम चलाता नजर आएगा। लेकिन शिल्पा शो में ये कहती नजर आने वाली हैं कि वे ना तो दोस्त बनाने आई हैं और ना ही रिश्ते।
4 of 5
Arshi Khan
वहीं, अर्शी का जोड़ीदार बेनफाशा को बनाया जाएगा जहां अर्शी उनपर हुकुम चलाती नजर आएंगी। साथ ही ये कहती नजर आएंगी कि दोस्ती में नो सॉरी और नो थैंक्स। इसके बाद अर्शी दीवार के पीछे खड़ी बेनफाशा से अपना हाथ छुड़वाती दिखेंगी।
बता दें कि हिना खान की जगह घर के तीन सदस्य नॉमीनेट होने वाले हैं जिनके ऊपर खतरें की घंटी बजेगी। इनमें विकास, ज्योति और बेनफाशा के नाम शामिल हैं। बिग बॉस में पहली बार है जब बेनफाशा नॉमीनेट हुई हैं। वहीं, ज्योति और विकास दूसरी बार घर में नॉमीनेट होंगे।