फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11 Preview: आज आएगा 'फ्राइडे का फैसला, जानिए क्या-क्या होगा?

Fri, 13 Oct 2017 07:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Arshi and Shilpa
बिग बॉस 11 में आज का एपिसोड शो का दूसरा वीकेंड शो होगा और आज ही 'फ्राइडे का फैसला' का दिन है। आज के एपिसोड में बिग बाॉस के दो पूर्व कन्टेस्टेंट घर में आएंगे जिनमें टीवी एक्ट्रेस सरगुन मेहता और मनु पंजाबी के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Arshi and Shilpa
चलिए आपको बताते हैं कि बिग बॉस 11 के आज के एपिसोड में घर में क्या-क्या धमाल होने वाला है। दरअसल, घर के कैप्टन विकास गुप्ता और हिना खान के बीच होने वाली है तू-तू मैं-मैं तो वहीं अर्शी खान और शिल्पा शिंदे करेंगी एक-दूजे पर तगड़ा वार।
विज्ञापन

3 of 5
Arshi And Vikas
जी हां, पहले आपको बताते हैं विकास और हिना के कन्ट्रोवर्सियल प्वाइंट्स के बारे में। दरअसल, हिना खान ने साफ कह दिया है कि वे विकास गुप्ता को घर का कैप्टन बिल्कुल भी नहीं मानेंगी। इसपर कैप्टन विकास का जवाब आता है कि हिना 'तुम जेल जाओगी'। लेकिन हिना कहां चुप होने वाली थीं, उन्होंने कह दिया कि 'मैं जेल जाने को तैयार हूं लेकिन तुम्हें किसी भी हालत में कैप्टन नहीं मानूंगी।

4 of 5
Sargun And Manu
खैर ये तो रहा विकास और हिना का पूरा ड्रामा, लेकिन इनके बीच आज के एपिसोड में आपको विकास और हिना के झगड़े के अलावा 'अंगूरी भाबी' और अर्शी खान का गजब ड्रामा भी देखने को मिलेगा। लेकिन इन सब पर घर के बाहर बैठे दो मेहमानों की नजर रहेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shilpa And Arshi
दरअसल, अर्शी और शिल्पा में इस बात को लेकर जंग छिड़ेगी, क्योंकि शिल्पा ने अर्शी को जेल भेजने की बात कही है। शिल्पा ने ये बात विकास को कही थी। इसपर अर्शी आग-बबूला हो चुकी हैं और ये कहती नजर आएंगी कि शिल्पा 'तुम मार खाओगी मुझसे' और इसके साथ ही शिल्पा को पागल कहकर भी पुकारेंगी। इसका मतलब है कि आज भी पिछले वीकेंड की तरह जरुर कुछ अलग होने वाला है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें