बिग बॉस के सीजन 11 का ये सप्ताह सारा इमोशनल ही बात रहा है। घर के सबसे भाग्यशाली कंटेस्टेंट के पिता फूट फूट कर रोए और बोले-बेटा तुम पर गर्व है। बात हो रही है लव त्यागी के पिता की। दरअसल, इस बार लग्जरी बजट के लिए घरवालों को फ्रीज होने का टास्क दिया गया है और सभी के परिवारवाले घर में एंट्री कर रहे हैं।
पढ़ेंः प्रियांक संग सोई और बाहर बताया भाई, दिव्या से ब्रेकअप कैसे हुआ, अब इसकी वजह बताई
विज्ञापन
2 of 5
पहले पुनीश के पिता आए, फिर शिल्पा की मां, प्रियांक की पूर्व प्रेमिका, हिना का प्रेमी, विकास की मां, अर्शी के पिता के बाद घर में लव त्यागी के पिता की एंट्री हुई। लव से मिलने उनके पिता आए। बिग बॉस के घर में लव अपने पापा को देखकर काफी इमोशनल हो गए।
विज्ञापन
3 of 5
लव इस घर के सबसे भाग्यशाली कंटेस्टेंट हैं, जिन्हें हर बार जीवनदान मिल जाता है और अब उन्हें दर्शक वोटिंग कर बचाने लगे हैं। इस बार तो वे नॉमीनेट भी नहीं हुए। बेटे और बाकी कंटेस्टेंट से मिलने आए लव त्यागी के पापा ने शिल्पा शिंदे को कहा कि वो उनकी फेवरेट हैं। वे अर्शी खान की भी तारीफ करते हैं।
4 of 5
जैसे ही लव के पिता ने उन्हें गले लगाया वे फूट-फूट कर रोने लगें। बेटे के बारे में बोलते हुए लव के पापा ने कहा कि तुमने हमारा नाम रोशन किया है और भगवान तुम्हारा भला करें। अच्छा खेल रहे हो और अच्छे से खेलो। तुम्हें डरना नहीं है, वैसे बहुत कमजोर हो गए हो।'' गौरतलब है कि हितेन अपनी पत्नी से दो बात भी न कर पाए।
कारण, बाकी कंटेस्टेंट्स की तरह हितेन की पत्नी भी उनसे मिलने घर में पहुंचीं। इस दौरान शो के मेकर्स ने सभी कंटेस्टेंट्स को फ्रीज होने का आदेश दे दिया। गौरी ने कुछ वक्त घर में बिताया, घरवालों से बात की। पर जिस तरह बाकी घरवालों को उनके परिवारवाले से मिलने का मौका दिया गया, हितेन को वह खुशी नसीब ना हुई।