फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: घर से बाहर निकलते ही रंगीन हुए लव, 2 हॉट कंटेस्टेंट के साथ रातभर रहे होटल में

Mon, 08 Jan 2018 06:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट लव त्यागी इस वीकेंड के वार पर घर से बाहर हो गए हैं। हाल ही में हुए एपिसोड में उन्हें लाइव वोटिंग में सबसे कम वोट मिले और वो घर से बेघर हो गए। लव घर से बाहर जाते वक्त हिना के साथ थोड़े भावुक होते नजर आए। वहीं हिना के चेहरे पर भी लव के जाने के बाद मायूसी छाई हुई थी। हालांकि खबर यह आ रही है कि घर से निकलने के बाद लव त्यागी ने पुनीश की गर्लफ्रेंड बंदगी कालरा के साथ मुंबई के एक होटल में मुलाकात की।

पढ़ेंः Bigg Boss 11: फिनाले से पहले LEAK हुआ मास्टरप्लान, हिना-शिल्पा नहीं ये होगा विनर
विज्ञापन

2 of 4
सूत्रों की मानें तो लव ने घर से बाहर आने के बाद अपनी आजादी का जश्न मनाया। हैरानी की बात ये है कि हां घर के अंदर लव की बंदगी के साथ एकदम बातचीत नहीं होती थी वहीं लव ने घर से बाहर निकलते ही बंदगी के साथ मुंबई के एक होटल में रातभर पार्टी की। लव और बंदगी के साथ इस पार्टी में अर्शी खान भी मौजूद थीं। 
विज्ञापन

3 of 4
आपको बता दें कि मुंबई के मॉल में लाइव वोटिंग हुई थी। इसमें लव को सबसे कम वोट मिल थे जिसके चलते शो के आखिरी सप्ताह से पहले लव को घर से बाहर कर दिया गया। हालांकि घर से बाहर जाते वक्त लव को इस बात का ज्यादा दुख नहीं हुआ क्योंकि उन्हें पता था कि उनके साथ नॉमीनेट हुए बाकी तीनों सेलेब्स हैं और उनकी बहुत फैन फॉलोइंग है। 

पढ़ेंः Bigg Boss 11: बाहर निकलते ही लव ने हिना का दिखाया असली चेहरा, बोली ऐसी बात सब हो गए हैरान
विज्ञापन

4 of 4
मॉल में हुई लाइव वोटिंग में हिना खान को कुल 464 वोट मिले और शिल्पा शिंदे को 660 (सबसे ज्यादा) वोट मिले थे। विकास गुप्ता को 428 और लव त्यागी को 393 (सबसे कम) वोट मिले थे। अब घर में कुल 5 कंटेस्टेंट बचे हैं। देखना यह होगा कि कौन सा कंटेस्टेंट शो का विनर बनता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें