फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: फिर टीवी एक्टर पर निशाने पर आईं हिना, बोले-इंडस्ट्री में इसके लिए जगह नहीं

Tue, 26 Dec 2017 04:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट हिना खान इस समय सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई हैं। घर में हिना के सबसे ज्यादा मशहूर होने के चलते वह आसानी से लोगों के निशाने पर भी आ रही हैं। कुछ दिनों पहले ही घर में हिना खान ने इंडस्ट्री के कुछ एक्ट्रेसेस को लेकर तंज कसे थे। उसके बाद हिना खान सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल की गई थीं। वहीं सीरियल 'ये है मोहब्बतें' के लीड एक्टर करण पटेल ने हिना को न सिर्फ ट्विटर पर इसके लिए फटकारा था बल्कि घर के अंदर जा कर उन्होंने हिना को काफी कुछ सुनाया भी था।

पढ़ेंः Bigg Boss 11: इस बार नॉमीनेट हुए ये दो बेस्ट फ्रेंड्स, घरवाले भी हो गए हैरान
विज्ञापन

2 of 4
आपको बता दें कि हिना के लिए करण ने ट्विटर पर लिखा था कि हिना बहुत ही फेक और सेडिस्टिक हैं। इतना ही नहीं एक वेबसाइट में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार करण ने अपने पोस्ट को लेकर कहा है कि एरोगेंस की इंडस्ट्री में कोई जगह नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 4
एक सक्सेसफुल सेलेब होने के नाते आपको समाज में एक उदाहरण सेट करना होता है। जो आपके जैसा बनना चाहते हैं। उन्होंने हिना के लिए ट्वीट किए क्योंकि उन्हें लगा कि हिना का एटीट्यूड ऑउट ऑफ कंट्रोल है।

पढ़ेंः Bigg Boss 11: हिना खान का समर्थन करने पर इस एक्स कंटेस्टेंट पर फूटा गुस्सा, कुत्ते से कर दी तुलना
विज्ञापन

4 of 4
करण ने बताया कि 'कस्तूरी' के माध्यम से उन्होंने सक्सेस को छुआ है। करण उसे दूसरे लेवल पर ले गए थे। करण के अनुसार सक्सेस एक ऐसी चीज है जिसको पाने के बाद इंसान को नर्म और अच्छा बन जाना चाहिए लेकिन हिना के साथ ऐसा नहीं है। सक्सेस ने उन्हें और ज्यादा घमंड दिला दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें