फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: बिग बॉस के नए चक्रव्यूह में फंसे घर वाले, जो पार होगा वो अपनों को लगाएगा गले

Tue, 26 Dec 2017 03:35 PM IST
amarujala.com - Presented by :शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 4
Luv Tyagi
बिग बॉस फिनाले एपिसोड के काफी करीब है ऐसे में घर में ट्विस्ट का सिलसिला जारी है। कुछ दिन पहले ही सभी कंटेस्टेंट को अपने घरवालों से मिलने का मौका मिला था तो वहीं एक बार फिर से बिग बॉस ने घरवालों को ये सुनहरा मौका दिया हैं। लेकिन इस बार उन्हें अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए कुछ ऐसा करना होगा जिससे वो खुश हो जाए।

पढ़ें- Bigg Boss 11: दो कमजोर कंटेस्टेंट्स ने पलट दी पूरी गेम, टास्क जीत बने विनर
विज्ञापन

2 of 4
Hina Khan
प्रोमो के मुताबिक बिग बॉस ने घरवालों को इस हफ्ते का लग्जरी बजट टास्क दिया है। जिसमें सभी घरवालों को ये टास्क जीतने के लिए अपने नए पड़ोसियों को खुश करना होगा। बार बार उनका दिल  जीतना होगा। बिग बॉस ने इस कार्य का नाम 'घर आए घरवाले' दिया है।

पढे़ं- Bigg Boss 11: फिनाले वीक से पहले चौकाने वाली एंट्री, टॉप में पहुंच जाएगी शो की TRP
विज्ञापन

3 of 4
Shilpa Shinde
टास्क के मुताबिक बिग बॉस समय समय पर घरवालों को एक नया मुकाबला देगें जिसमें सभी घरवाले एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगे। हर मुकाबले को जज पड़ोसी करेंगे और मुकाबले के आखिर में विजेता को कुछ प्वाइंट्स मिलेंगे। जिसके सबसे ज्यादा प्वाइंट्स होंगे वो अपने घरवालों से मिल पाएगा। 

अगली स्लाइड में देखिए वीडियो

पढे़ं- Bigg Boss 11: अर्शी, हितेन के बाद अब कौन सा कंटेस्टेंट होगा घर से बेघर, अभी से जान लें
विज्ञापन

4 of 4
Bigg Boss
पहला मुकाबला एक कुकिंग टास्क है। जिसमें सभी घरवालों को पड़ोसियों के लिए एक एक डिश बनानी होगी। कौन सी डिश अच्छी होगी इसका फैसला पड़ोसी लेंगे। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन सा घरवाला कौन सी डिश बनाता है और किसकी डिश लोगों का दिल जीत लेगी।  
  Housemates get their luxury budget task for the week! Watch the Ghar Aaye Gharwalein task tonight at 10:30 PM on #BB11. #BBSneakPeek pic.twitter.com/sBqZ7Dw12T — COLORS (@ColorsTV) December 26, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें