पिछले हफ्ते रिएलिटी शो बिग बॉस 11 में सभी कंटेस्टेंट के घरवालों ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान हितेन तेजवानी की पत्नी गौरी प्रधान भी उनसे मिलने पहुंची। हितेन से मिलने के बाद गौरी ने उनसे कहा कि वो अपनी स्ट्रैटजी बदलें और अपनी बात मजबूती से रखें। गौरी के जाने के बाद हितेन अब बदले-बदले नजर आ रहे हैं और विवादों में भी पड़ते दिख रहे हैं।
पढ़ें: Bigg Boss 11: आज अर्शी करेंगी इन दो कंटेस्टेंट की किस्मत का फैसला, उल्टी पड़ जाएगी पूरी बाजी
विज्ञापन
2 of 5
arshi khan
दरअसल, वीकेंड के वार के दौरान हितेन का एक राज सामने आने से अर्शी बेहद नाखुश नजर आईं। शो के दौरान ये पता चला कि हितेन ने नॉमिनेशन में अर्शी को नहीं बल्कि शिल्पा शिंदे को सेफ किया था, इस बात से अर्शी हितेन से नाराज हो गईं। गुस्से में अर्शी ने कहा कि उन्होंने उनका भरोसा तोड़ दिया। हितेन को झूठ नहीं बोलना चाहिए था।
विज्ञापन
3 of 5
जिसके बाद अब हितेन को अपनी गलती का अहसास हुआ और अर्शी से माफी मांग ली है। हितेन ने कहा कि वह किसी बात का क्लारिफिकेशन नहीं देना नहीं चाहते, क्योंकि उन्होंने झूठ बोला इसलिए वह माफी मांगते हैं। जिस पर अर्शी, हितेन से कहती हैं कि आपने हमेशा शिल्पा का साथ दिया है।
.@tentej ne mangi Arshi Khan se maafi! Watch #BB11 tonight at 10:30 PM to find out if she forgives him. #BBUnseenAction pic.twitter.com/Ng2EDWNzHP
— COLORS (@ColorsTV) December 11, 2017
4 of 5
Arshi Khan
इससे पहले रविवार के एपिसोड में कॉलर ऑफ द वीक ने अर्शी और हितेन के बीच आग लगाने का काम किया। उन्होंने हितेन से सवाल किया कि आपने सबको यकीन दिलाया कि आपने नॉमिनेशन में अर्शी खान को बचाया था लेकिन असल में आपने शिल्पा शिंदे को बचाया था। आपने ऐसा क्यों किया। ये सुनते ही घरवालों और अर्शी खान के होश उड़ गए।
अपने झूठ बोलने पर हितेन ने सफाई देते हुए कहा कि मुझे जिसको बताना था बता दिया, उस समय माहौल ऐसा था कि अगर मैं सच बता देता तो झगड़ा बढ़ जाता। शिल्पा मेरा एक बार फेवर कर चुकीं थीं तभी मैंने उन्हें बचाया था।