फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनुश्री-नाना विवाद पर बिग बॉस कंटेस्टेंट हिना खान ने दिया ऐसा रिएक्शन, देखते ही फूटेगा गुस्सा

Sun, 30 Sep 2018 06:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
hina khan - फोटो : the khabri
बॉलीवुड में तहलका मचा देने वाले तनुश्री-नाना के विवाद में अब बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रह चुकी हिना खान की चौंकाने वाली प्रतिक्रिया आई है। खबर है कि पिछले कई दिनों से खबरों में लगातार बने हुए इस विवाद के बारे में हिना खान को पता ही नहीं है। द खबरी ने जब उनसे इस बारे में पूछा तो वह यह जानकर दंग ही रह गईं। आइए जानते हैं ये जानने के बाद आखिर क्या कहा हिना खान ने...
विज्ञापन

2 of 5
hina khan
द खबरी ने जब हिना खान से तनुश्री और नाना पाटेकर के विवाद के बारे में पूछा तो पहले वह चौंक गईं और उन्हें इस बात पर यकीन ही नहीं हुआ। इसके बाद मामले को पूरा सुनने पर ही उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। हिना ने कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो बहुत ही गलत है। उन्होंने इस बढ़ते विवाद पर आगे कहा कि वर्कप्लेस पर ऐसा माहौल होना चाहिए जिससे हर कोई खुद को सहज और सुरक्षित महसूस करे। 
विज्ञापन

3 of 5
hina khan
इतना कहने के बाद हिना खान ने यह भी कहा कि वह इस मामले के बारे में जल्द से जल्द जरूर पढ़ना चाहेंगी। बता दें कि हिना खान लोकप्रिय टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से छोटे परदे पर उतरी थीं। इसके बाद उन्हें रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस' के सीजन 11 में देखा गया था। 

4 of 5
Bigg Boss 11
हिना खान बिग बॉस 11 में फर्स्ट रनरअप रही थीं। गौरतलब है कि सीजन 11 को मोस्ट पॉपुलर टीवी सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' में 'अंगूरी भाबी' का किरदार कर चुकीं टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने जीता था। फिलहाल हिना खान कलर्स पर आ रहे टीवी सीरियल 'रूप' मर्द का एक स्वरूप में दिख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nana, tanushree
आखिर में आपको बता दें कि सुपरहिट फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से बॉलीवुड में छा जाने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड के मंझे हुए एक्टर नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न जैसा संगीन आरोप लगाया है जिसे लेकर पूरे फिल्म जगत में बहस चल रही है। गौरतलब है कि तनुश्री ने नाना पाटेकर पर आरोप लगाते हुए कहा कि साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना ने उनके साथ बदतमीजी की थी। इतना ही नहीं तनुश्री ने इस विवाद में मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और फिल्म के प्रोड्यूसर को भी घसीटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें