बिग बॉस 11 की शुरुआत से ही हिना खान सुर्खियों में छाई हुई हैं। हिना खान घर में हर कंटेस्टेंट के रडार पर रहती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बाहर भी लोग उनके व्यवहार की जमकर आलोचना कर रहे हैं। जहां टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार हिना को ढेर सारी बातें सुना रहे हैं वहीं हिना के बचाव में उनके एक बहुत बड़े फैन सामने आए हैं। इस फैन ने हिना के बारे में कई बातें शेयर की हैं।
पढ़ेंः Bigg Boss 11: बाहर आकर हितेन ने खोली शिल्पा, हिना की पोल, अर्शी की 'मोहब्बत' पर दिया खूबसूरत जवाब
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
दरअसल VOOT पर बिग बॉस शो पर आधारित बिग बॉस के बज चैट शो में हिना खान के एक फैन से खास बात हुई। इस चैट शो में यश गेरा नाम के एक शख्स ने हिना के फैन होने के नाते उनके बारे में कई अच्छी बाते कहीं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सब लोग घर में गेम खेल रहे हैं हिना का गेम खेलना भी जरूरी है और वो ऐसा कर रही हैं। यश ने कहा कि जिस तरह का माहौल घर में है उसमें हिना घरवालों के साथ जैसे पेश आ रही हैं शायद कोई और होता तो वो भी ऐसा ही करता।
विज्ञापन
3 of 4
हिना के इस फैन ने हिना का सपोर्ट करने के लिए कई ट्वीट किए हैं और बाकी फैन्स को शुक्रिया भी कहा है। बिग बॉस के बिग बज में इस फैन ने कहा कि उन्हें हैरानी इस बात की है कि लोग कैसे उनके अक्षरा किरदार की तुलना बिग बॉस जैसे रियलिटी शो में उनके व्यवहार से कर सकते हैं। यश का कहना है कि क्या हिना बिग बॉस में भी सिर पर पल्लू डालकर बैठ जाए जैसा कि वो सीरियल में करती थी।
पढ़ेंः Bigg Boss 11: घर से OUT हितेन मात्र एक वोट से हारे, शिल्पा का फैसला चौंकाने वाला
यश गेरा ने बताया कि वो हिना खान को बहुत अच्छे से जानते हैं और उनके साथ ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन काम कर चुके हैं। उन्होंने ये बताया कि जिस तरह से हिना खान रियल लाइफ में हैं वैसी वो बिग बॉस पर नजर आती हैं। उनमें कोई बदलाव नहीं है। उन्हें हर बार टारगेट बनाया जा रहा है इसलिए वो कंफ्यूज हो गई हैं कि उन्हें कैसे खेलना चाहिए। आपको बता दें कि यश गेरा के अलावा एक्टर कुशाल टंडन भी हिना का सपोर्ट करते हैं।