फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: ऐसा क्या हुआ कि लव के लिए फूट फूट कर रोई हिना, सामने आ गया प्यार

Wed, 13 Dec 2017 04:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस के सीजन 11 में अब मोहब्बत भी गुल खिलाने लगी है। पिछले सप्ताह तक रॉकी के लिए आंसू बहाने वाली हिना अब लव के लिए फूट फूट कर रोती नजर आईं। प्रियांक भी ये कहते दिखाई दिए कि लव, अब तो मान जा, देख हिना रोने लगी हैं, लेकिन लव टस से मस न हुए। आगे की स्लाइड में जानिए पूरा मामला...

पढ़ेंः Bigg Boss 11: वीकेंड पर सलमान पलट देंगे पूरा गेम, विनर कंटेस्टेंट को बाहर निकाल लव को करेंगे सेफ
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल, मामला, वीकेंड के वार के अंतिम दिन तब शुरू हुआ था, जब सलमान ने अंतिम फैसला सुनाने से पहले सभी घरवालों को एक टास्क दिया था, इसके तहत सभी को तीन ऐसे कंटेस्टेंट का नाम लिखना था, जिन्हें वह अपने से पहले घर से बेघर होते देखना चाहते हैं। हिना और प्रियांक दोनों ने इसमें लव का नाम दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
इसी बात को लेकर लव ने हिना और प्रियांक से बातचीत बंद कर दी थी। हिना और प्रियांक ने लव को मनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन लव ने उनकी एक न सुनीं। यहां तक कि अपनी गलती का एहसास होने पर देर रात तक इस मामले पर हिना और प्रियांक में डिस्कशन चला। हिना जब फूट फूट कर रोईं, तब जाकर लव का दिल पिघला।

पढ़ेंः Bigg Boss 11: घर में Kiss पर मचा बवाल, 150 कैमरों के सामने आकाश ने पार की बेशर्मी की हदें

4 of 5
लव यहां भी आसानी से नहीं माना और कैमरे के पास जाकर दिल की भड़ास निकाली। एक पर्ची पर लिखकर उसने दिल का हाल हिना के सामने बयां कर दिया। प्रियांक भी हिना से कहता है कि लव तुम्हारे लिए फीलिंग रखता है, लेकिन वह शर्मीला है और वह खुद इस बारे में तुमसे कुछ नहीं कहेगा। हिना भी इस बात को महसूस करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिना कहती है कि लव को ये समझना होगा कि में पहले से रिलेशनशिप में हूं। हालांकि बाद में लव का दिल पिघल जाता है और वह हिना को गले लगाकर माफ कर देता है। हालांकि इस बीच लव और प्रियांक के बीच जोरदार बहस भी होती है, लेकिन लव अपने कहने की माफी मांग लेता है तो प्रियांक भी उसे माफ कर देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें