बिग बॉस 11 का फिनाले रविवार को है। केवल चार खिलाड़ी घर में हैं। शिल्पा शिंदे, हिना खान, विकास गुप्ता और पुनीश शर्मा। ऐसे में दर्शकों के बीच विनर को लेकर बहस छिड़ गयी है। अपने पसंदीदा प्रतियोगियों को जिताने के लिए फैंस के साथ-साथ सभी प्रतियोगियों के घर वाले भी अब सोशल मीडिया पर वोट अपील करने में जुट गए हैं।