बिग बॉस के सीजन 11 में इस बार सबसे चौंकाने वाला फैसला हुआ, जब सपना चौधरी को घर से OUT करने के लिए सलमान को झूठ का सहारा लेना पड़ा। हालांकि ऐसा हम नहीं, अब तक घर से बेघर हुए सदस्यों की ऑनलाइन वोटिंग के मिलने वाले आंकड़े बता रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Bigg Boss 11
दरअसल, biggbosslive.com पर बिग बॉस 11 से हर सप्ताह होने वाली ऑनलाइन वोटिंग का आंकड़ा दिखाई देता है। अब तक जितने भी सदस्य घर से बेघर हुए, उन्हें ऑनलाइन वोटिंग में सबसे कम वोट पड़े, लेकिन इस बार का फैसला बेहद चौंकाने वाला रहा। सबसे ज्यादा वोट मिलने के बावजूद सपना बाहर हो गईं।
विज्ञापन
3 of 5
Sapna Chaudhary
ऑनलाइन वोटिंग के हिसाब से बात की जाए तो पिछले सप्ताह नॉमीनेट सदस्यों में से हिना खान को 37 हजार वोट मिले, शिल्पा शिंदे को 62 हजार, प्रियांक शर्मा को 32 हजार और सपना चौधरी को एक लाख से उपर वोट हासिल हुए। ऐसे में सलमान ने सपना के बेघर होने के बाद कहा कि इन्हें कम वोट मिले थे, इसलिए बेघर हुईं।
4 of 5
Sapna Chaudhary
सपना चौधरी के फैन्स को यकीन नहीं हो रहा कि वह शो से बाहर हो चुकी हैं। वे लगातार खबर को झूठा साबित करने में लगे हुए हैं। हालांकि शो के कुछ फैन्स का मानना है कि सपना चौधरी शुरुआती दिनों में अच्छा गेम खेल रही थीं, पर बाद में दूसरों के बहकावे में आकर बिना वजह झगड़े करती थीं जिसकी वजह से वह आउट हो गईं।
सपना चौधरी के बारे में एक और बात खुलकर सामने आई कि उनका रवैया बहुत शार्ट टैंपर रहा। गुस्से में सपना बिल्कुल आपा खो बैठती थीं और बुरे शब्दों का प्रयोग करती थी जो दर्शकों को भी नहीं पसंद आ रहा था। सपना चौधरी शुरू से ही हर बात पर सेल्फ स्टैंड लेती रही हैं, लेकिन बाद में वे हिना खान के इशारों पर नाचती नजर आईं।
Bigg Boss 11: घर से बाहर आते ही सपना चौधरी ने किए 10 बड़े खुलासे, इस कंटेस्टेंट को बताया विनर
पढ़ें: बिग बॉस के घर में इस खास मकसद से गई थीं सपना चौधरी, बाहर आते ही किया खुलासा