बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट के बीच गहमागहमी पहले दिन ही शुरू हो गई थी। एक ओर शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता भिड़े तो दूसरी ओर सपना चौधरी एक नॉन वेज जोक पर रो पड़ीं। दूसरे दिन मामला और गर्मा गया जब नॉनिमेशन हुआ।
विज्ञापन
2 of 5
बिग बॉस
ये शो का पहला नॉमिनेशन था। इस हफ्ते शिल्पा शिंदे, बंदगी कालरा, ज्योति कुमारी, जुबैर खान और अर्शी खान नॉमिनेट हुए हैं। कंटेस्टेंट ने सबसे ज्यादा वोट शिल्पा शिंदे को दिए। कंटेस्टेंट का मानना है कि वो रोज 'भाभी जी' के मुद्दे का बखेड़ा बनाती हैं।
Pehle nominations mein ghar walo ko lagani hogi mohar. Who will get the most votes? #BB11 #BBSneakPeek pic.twitter.com/DMeYJjpgR5
— COLORS (@ColorsTV) October 3, 2017
पढ़ें- Bigg Boss11: सपना चौधरी के फैंस के लिए बुरी खबर, पहले दिन जिसने रुलाया उसी के सामने खोला ये राज
विज्ञापन
3 of 5
बिग बॉस
कंटेस्टेंट के अनुसार, शिल्पा टीआरपी के लिए बार-बार इस बात पर लड़ाई करती हैं कि उन्हें शो से निकाला गया। कंटेस्टेंट को जिसको नॉमिनेट करना था उसके चेहरे पर स्टांप लगाने थे। शिल्पा के चेहरे पर सबसे ज्यादा स्टांप लगे और वो नॉमिनेट हो गईं।
The very first nomination heightens tensions & sets tongues wagging. Who do you think will get nominated? #BB11 #BBSpoilerAlert pic.twitter.com/IgDFDbwLM7
— Bigg Boss (@BiggBoss) October 3, 2017
पढ़ें- संजय दत्त की एक्स वाइफ पर टूटा दुखों का पहाड़, दूसरे पति ने किया ये हाल
4 of 5
बिग बॉस
वहीं बंदगी को घर के पड़ोसियों ने नॉमिनेट किया। पड़ोसियों को किसी दो शख्स को नॉनिमेट करने की खास पॉवर मिली थी। इसलिए पड़ोसियों ने बंदगी और अर्शी खान को नॉमिनेट कर दिया। इसके अलावा कंटेस्टेंट्स ने ज्योति कुमारी को मुंहफट कहकर नॉमिनेट कर दिया।
इसके अलावा ट्विस्ट तब आया जब सभी कंटेस्टेंट ने हिना खान को भी नॉमिनेट कर दिया। घर वालों का कहना था कि हिना सबसे ज्यादा स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट हैं। वहीं पड़ोसियों ने हिना खान को सेफ कर दिया।