फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO में हुआ हिना खान के सबसे बड़े झूठ का खुलासा, ब्वॉयफ्रेंड रॉकी ने भी दिया साथ

Mon, 22 Jan 2018 12:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
hina khan
रिएलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 11 खत्म होने के बाद से ही कई कंटेस्टेंट की अलग अलग पार्टी और Get-Together की तस्वीरें सामने आ रही हैं। वहीं कल रात रियलिटी शो 'एंटरटेनमेंट की रात' में भी कुछ कंटेस्टेंट को देखा गया, लेकिन शो की फर्स्ट रनरअप हिना खान कही नजर नहीं आई। इसी बीच हिना खान का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। आगे की स्लाइड्स में जानें क्या है पूरा माजरा।
विज्ञापन

2 of 4
hina khan
कल रात शो 'एंटरटेनमेंट की रात' में 'बिग बॉस' सीजन 11 के कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता, पुनीश शर्मा और अर्शी खान जलवा बिखेरते दिखे। इसी दौरान हिना खान ने अपने सोशल मीडिया पर ब्वॉयफ्रेंड और दोस्तों के साथ पार्टी की वीडियो पोस्ट की। आपको बता दें, हिना खान को भी इस शो में शामिल होने का ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने ये ऑफर रिजेक्ट कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 4
hina khan
ठीक उसी समय जब 'एंटरटेनमेंट की रात' टेलीकास्ट हुआ तभी हिना ने रॉकी और एक्टर रोहन मेहरा के साथ पार्टी का वीडियो पोस्ट किया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह 'बिग बॉस 11' की कंटेस्टेंट रहीं सपना चौधरी के गाने पर डांस कर रही हैं।
विज्ञापन

4 of 4
hina khan
आपको बात दे हिना को जब 'एंटरटेनमेंट की रात' का ऑफर दिया गया था उस समय उन्होंने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था। जिसके बाद मीडिया में खबरे थी कि हिना ने इस शो में शिल्पा शिंदे के कारण जाने से मना कर दिया था लेकिन हिना ने बाद में बताया कि वह बिग बॉस के घर में काफी ज्यादा थक चुकी थी। उनकी मां की तबीयत भी ठीक नहीं है। अब वह थोड़ा आराम करना चाहती है और अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करना चाहती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें