फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss एक्स कंटेस्टेंट बेनाफ्शा ने बोला सबसे बड़ा झूठ, जानकर प्रियांक रह जाएंगे हैरान

Tue, 30 Jan 2018 08:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बेनाफ्शा
बिग बॉस सीजन 11 में प्रियांक से बढ़ती नजदीकियों की वजह से चर्चा का विषय रही बेनाफ्शा ने अपने रिलेशनशिप के बारे में बड़ा खुलासा किया है। बेनाफ्शा शो के दौरान वरुण सूद को लेकर अपने रिश्ते की हमेशा बात करती दिखीं लेकिन सोशल मीडिया पर लाइव चैट के दौरान उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में ऐसी बात बोल दी जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
बेेनाफ्शा
बेनाफ्शा ने लाइव चैट के दौरान वरुण और अपने रिश्ते को लेकर हैरान करने वाली बात कह डाली। बेनाफ्शा ने कहा - 'वह कभी भी वरुण के साथ रिलेशनशिप में नहीं रही। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो शो में जाने से पहले भी उनके साथ रिलेशनशिप में नहीं थी।'
विज्ञापन

3 of 4
बेनाफ्शा
दिलचस्प बात यह है कि शो से आउट होते ही वह वरुण से मिलने गई थीं और उनके साथ तस्वीर सोशल इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। आपको बता दें बिग बॉस में वह कई बार प्रियांक से यह कहते हुए दिखाई दी थी कि वह वरुण के साथ रिलेशनशिप में हैं।
विज्ञापन

4 of 4
बेनाफ्शा
हालांकि शो के दौरान उनकी प्रियांक से बढ़ती नजदीकी लोगों की आंखों में खटकने लगी थी लेकिन शो से बाहर निकलते ही उन्होंने प्रियांक को अपना भाई जैसा बताया था। बिग बॉस में प्रियांक, बेनाफ्शा, सपना चौधरी, लव त्यागी और हिना खान की दोस्ती काफी फेमस थी। शो से आउट होने के बाद बेनाफ्शा हिना के बारे में बात करने से कतराते हुए दिखाई दी थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें