फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11:शिल्पा शिंदे को TV एक्टर ने दिया प्यार का सबूत, शादी से पहले ही टूटा था रिश्ता

Mon, 08 Jan 2018 10:36 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
'बिग बॉस 11' अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। शनिवार को हुए वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान ने खुद इस बात की घोषणा की। उन्होंने बताया कि शो का फिनाले 14 जनवरी 2018 को होगा। इसी दिन दर्शकों को सीजन 11 के विनर का पता चलेगा। बता दें कि 'बिग बॉस' का 11वां सीजन 1 अक्टूबर 2017 से शुरू हुआ था। ऐसे में 106 दिन बाद शो का फिनाले होगा।
विज्ञापन

2 of 6
फाइनल की तारीखों का ऐलान होते ही न सिर्फ कंटेस्टेंट बल्कि फैंस की भी धड़कनें तक हो चली है। फिनाले की मजबूत कंटेस्टेंट में से एक शिल्पा शिंदे तो अक्सर,'मुझे मेरे फैंस जीता देंगे' कहतीं सुनी जा सकती हैं। अब एक बार फिर वो चर्चाओं में हैं। इस बार कारण उनके बयान नहीं बल्कि ब्वॉयफ्रेंड है।
विज्ञापन

3 of 6
जी हां, दरअसल शिल्पा शिंदे के 'बिग बॉस' के घर में आने के बाद उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोमित राज भी सुर्खियों में आ गए थे। अचानक दोनों के टूटे रिश्ते की बात होने लगी। इतने दिन चुप रहने के बाद रोमित ने ट्वीट कर शिल्पा का सपोर्ट किया है।

4 of 6
अपने ट्विटर हैंडल से उन्होंने लिखा कि, 'बिना मेरी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में जाने मेरे लिए निगेटिव कमेंट्स लिखने के बजाय आप पहले सोचें, फिर जानिए कि इन दोनों ही चीजों में मैं कैसा हूं। आपको अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के लिए वोट करना चाहिए। मुझे ट्रोल नहीं करना चाहिए।
 

 
विज्ञापन

5 of 6
रोमित आगे लिखते हैं कि, 'शिल्पा हमेशा से मेरी प्रिय रही हैं और रोजना मेरी दुआओं का हिस्सा होती हैं। 8 साल से शिल्पा के लिए मेरी खामोशी बताती है कि मैं उनकी कितनी इज्जत करता हूं और उनकी कितनी केयर करता हूं। बस यही चाहता हूं कि सबसे बेहतरीन जीते और सबसे लायक कंटेस्टेंट जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिल्पा और रोमित ने जीटीवी के शो 'मायका' में साथ में काम किया था। दोनों ने 2009 में शादी करने का फैसला लिया था। उनके शादी के कार्ड्स भी छप गए थे, लेकिन शादी के कुछ दिन पहले ही ये रिश्ता टूट गया था। ये शादी तो नहीं हो पाई। फिलहाल रोमित एक शादीशुदा इंसान होने के साथ-साथ एक बच्चे के पिता भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें