फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: ऐसा क्या हुआ कि 'टीवी क्वीन' को देना पड़ा करारा जवाब, बोलीं- 'बकवास बंद करो'

Thu, 11 Jan 2018 04:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ekta kapoor and vikas gupta
बिग बॉस 11 के फिनाले में 3 दिन ही बचे हैं। ऐसे में फिनाले से पहले आकाश ददलानी घर से बाहर हो गए। जिसके बाद अब टॉप 4 फाइनलिस्ट शिल्पा शिंदे, हिना खान, विकास गुप्ता और पुनीश शर्मा ही बचे हैं। रविवार को ये साफ हो जाएगा कि कौन बनेगा बिग बॉस 11 का विजेता।

पढ़ें: क्या अमिताभ बच्चन का घर छोड़कर जाना चाहती हैं ऐश्वर्या? जान लें सच्चाई
विज्ञापन

2 of 5
vikas gupta
इन सबके बीच सोशल मीडिया पर सभी कंटेस्टेंट के समर्थक एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर शिल्पा शिंदे के फैंस कलर्स चैनल पर भेदभाव का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि टेलीविजन निर्माता एकता कपूर शो के मेकर्स पर विकास गुप्ता को विजेता बनाने के लिए दबाव बना रही हैं। जिसकी वजह से हर टास्क में विकास गुप्ता को सपोर्ट किया जा रहा है।


 
विज्ञापन

3 of 5
ekta kapoor
दरअसल, कुछ वेबसाइट्स ने लिखा कि, 'ऐसी खबर सामने आ रही है कि एकता कपूर ने कलर्स टीवी को ये धमकी दी है कि अगर विकास गुप्ता को घर का विजेता नहीं बनाया गया तो वो आगे चलकर कलर्स के साथ कोई काम नहीं करेंगी।' इस खबर के आने के बाद ही एकता ने एक ट्वीट करके अपनी भड़ास निकाली है। ट्वीट में लिखा गया है कि, 'मेरा नाम लेना बंद करें क्योंकि अगर विकास जीतेगा तो अपनी काबिलियत से'।
 

 

4 of 5
bigg boss 11
बता दें कि आने वाले रविवार को इन चारों में से ही किसी एक के सिर पर विजेता का ताज सजेगा। जिस प्रतियोगी को भी दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार मिलेगा, वो केवल बिग बॉस 11 की विजेता ट्रॉफी को ही अपने साथ घर लेकर नहीं जायेगा बल्कि उसे 50 लाख की बड़ी रकम भी मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 11
ऐसे में हर किसी प्रतियोगी के फैंस पूरे जोर शोर अपने पसंदीदा प्रतियोगी को सपोर्ट करने में लग गए हैं। इसका एक नजारा हम सोशल मीडिया पर देख सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें