बिग बॉस 11 की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं। ये इस शो के होस्ट और बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का ही कमाल है कि लगातार उतार-चढ़ाव के बावजूद उन्होंने शो की लोकप्रियता कम नहीं होने दी । अब आखिरकार 15 हफ्तों के बाद रविवार यानी कल इस बात का भी फैसला हो जाएगा कि किसके सिर चैंपियन का ताज सजेगा।
विज्ञापन
2 of 5
चारों फाइनलिस्ट यानी शिल्पा शिंदे, हिना खान, विकास गुप्ता और पुनीश शर्मा शो का 'बिग बॉस' बनना चाहेंगे। ग्रैंड फिनाले को धमाकेदार बनाने के लिए शो मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते तभी तो हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने इसका जिम्मा सलमान खान के मजबूत कंधों पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
3 of 5
बिगबॉस की परंपरा के मुताबिक होस्ट सलमान खान पहले 'स्वैग से करेंगे सबका स्वागत'। सलमान के इस पावरपैक परफॉर्मेंस के बाद अक्षय कुमार भी अपनी आगामी फिल्म 'पैडमैन' का प्रमोशन करते नजर आएंगे। इन सब के बीच अगर कोई एक चीज अबतक सीक्रेट बनी हुई है तो वो है ग्रैंड फिनाले में सलमान खान का लुक और स्टाइल।
4 of 5
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो डिजाइनर एश्ले रीबेलो 'दबंग खान' की स्टाइलिंग कर चुके हैं। एक शीर्ष इंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक एश्ले ने खुलासा किया कि, 'शनिवार को होने वाले वीकेंड एपिसोड में सलमान कैजुअल लुक में नजर आएंगे। मिलिट्री जैकेट के साथ टी शर्ट और कार्गों पैंट्स में वो सभी का दिल जीतेंगे। रविवार को होने वाले ग्रैंड फिनाले में सलमान फॉर्मल ब्लैक सूट में कहर ढाएंगे।
बता दें कि ग्रैंड फिनाले में सारे एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट्स अपनी-अपनी परफॉर्मेंस के साथ नजर आएंगे। अर्शी खान जहां हितेन के साथ सेंसुअश परफॉर्मेंस देती नजर आएंगी तो प्रियांक शर्मा अपनी खास दोस्त बेनाफ्सा के साथ ठुमके लगाते नजर आ सकते हैं। बहरहाल इन डांस परफॉर्मेंस के बीच ये अंदाजा लगा पाना मुश्किल है कि इन चारों फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट में से कौन ये बाजी अपने नाम करेगा।