फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर रियल्टी शो में पहुंचे Bigg Boss 11 के कंटेस्टेंट्स, जाते ही शिल्पा की हुई 'मां की आंख'

Sun, 21 Jan 2018 07:56 AM IST
amarujala.com- Written By- अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss
बिग बॉस 11 में जीत के बाद कलर्स के ही शो एंटरटेनमेंट की रात में पहुंचे टॉप 4 कंटेस्टेंट ने जमकर मस्ती की। इस बीच बिग बॉस सीजन 11 की विनर शिल्पा शिंदे पर भी जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिली। बता दें कि इस शो में हिना खान ने आने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss
बिग बॉस सीजन 11 को खत्म हुए लगभग एक सप्ताह होने वाला है। लेकिन शो के दिवानों का भूत अभी भी उनके सिर से नहीं उतरा है। यही वजह है कि कलर्स चैनल पर आने वाले कॉमेडी शो एंटरटेनमेंट की रात में भी दर्शक बिग बॉस के कंटस्टेंट्स को देखने से नहीं चूके।
विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss
लेकिन शो के दौरान काफी मस्ती और कॉमेडी देखी गई। पहले आपको बता दें कि शो में बिग बॉस विनर शिल्पा शिंदें, विकास गुप्ता, पुनीश शर्मा और अर्शी खान पहुंचे थे। जहां हंस-हंसकर उनके गाल दुख गए। इस बीच अर्शी खान को लेकर जबरदस्त कॉमेडी भी देखने को मिली।

4 of 5
Shilpa Shinde
जी हां, शो में कुछ कलाकार मुबीन ने अर्शी का लुक लिया हुआ था। ऐसे में अर्शी पर ये मजाक बना कि उनके होठों का तिल कहां गया तो कलाकार ने कहा कि वे मकर सक्रांति के त्योहार पर लड्डू में मिलाकर खा गईं। इस बीच सबसे ज्याजा मजा जब आया तब मुबीन ने शो की विनर शिल्पा पर मजाक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss
शो में अर्शी खान बना कलाकार ने कहा कि बिग बॉस में शिल्पा को मां कहा जाता था और ट्रॉफी पर भी आंख बनी हुई थी। इसके बाद ये ट्रॉफी शिल्पा के नाम हो गई। इसके बाद कलाकार ने कहा कि मां की आंख हो गई। ये सुनने के बाद शो में मौजूद सभी ने जमकर ठहाके लगाए। बता दें कि शिल्पा इस जोक पर सबसे ज्यादा हंसती नजर आईं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें