प्रियांक शर्मा के बाद जुबैर खान भी 'बिग बॉस-11' के घर से बाहर हो चुके हैं। शो से हुई इस इमरजेंसी एग्जिट की वजह सलमान खान बताए जा रहे हैं।
Bigg Boss 11: सलमान की धमकी, तुझे कुत्ता ना बना दिया तो सलमान मेरा नाम नहीं
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
zubair khan
'टाइम्स ऑफ इंडिया' की खबर के मुताबिक शो के शनिवार के एपिसोड 'वीकेंड का वार' में सलमान खान की लगाई जबरदस्त फटकार के बाद जुबैर खान इतने निराश हो गए कि उन्होंने जरूरत से ज्यादा दवाईयां खा लीं जिसके कारण उनकी हालत बिगड़ गई।
Bigg Boss 11: सलमान की धमकी, तुझे कुत्ता ना बना दिया तो सलमान मेरा नाम नहीं
विज्ञापन
3 of 5
Zubair Khan
आनन-फानन में डॉक्टरों को 'बिग बॉस 11' के घर के अंदर भेजा गया। जांच के बाद उनकी सलाह पर जुबैर को पास के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया।
4 of 5
जुबैर खान
- फोटो : COLORS
हालांकि खबर है कि वह स्वस्थ होते ही घर में वापसी कर सकते हैं। कहा ये भी जा रहा है कि जुबैर खान अगर शो में दोबारा आए भी तो उनकी एंट्री बिग बॉस के घर में नहीं बल्कि पड़ोसियों के घर में होगी।
गौरतलब है कि जुबैर खान ने शो में दावा किया है कि वह अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के दामाद हैं। हालांकि, पारकर का परिवार और खुद सलमान खान ने शो में जुबैर को फ्रॉड करार दिया है और संभव है कि उन पर केस भी दर्ज हो जाए।
Bigg Boss 11: दाऊद के रिश्तेदार ने किया जुबैर खान पर खुलासा, दर्ज हो सकती है FIR