जुबैर खान ने शो के होस्ट सलमान खान के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जानिए जुबैर ने शिकायत में क्या वजह बताई है ?
पढ़ें:- Bigg Boss-11: ये है जुबैर खान का असली परिवार, सामने आईं तस्वीरें
विज्ञापन
2 of 7
एफआईआर की कॉपी
- फोटो : indian wiki media
Bigg Boss 11 के कंटेस्टेंट से बाहर हुए जुबैर खान ने मुंबई में शो के होस्ट सलमान के खिलाफ धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया है कि सलमान ने उन्हें 'कुत्ता' कहा और धमकी दी।
विज्ञापन
3 of 7
zubair khan
अंग्रेजी वेबसाइट indian wiki media के मुताबिक एंटोप हिल पुलिस थाने में जुबैर खान ने शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि एंटोप हिल पुलिस ने इस शिकायत को लोनावला पुलिस को दिया है। क्योंकि बिग बॉस का सेट लोनावला में स्थिति है।
4 of 7
Zubair Khan
पुलिस मामले की जांच में जुटेगी। अगर जांच में आरोप सही मिलते हैं तो सलमान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपको बता दें कि शनिवार को शो के वीकेंड में जुबैर खान को सलमान खान ने जमकर लताड़ लगाई थी।
विज्ञापन
5 of 7
Salman Khan
दरअसल जुबैर खान ने बिग बॉस के घर में जबरदस्त गालियां दीं थी। इसलिए सलमान ने आते ही उनकी जमकर क्लास ली। सलमान ने ये भी खुलासा किया कि जुबैर दाउद का रिश्तेदार नहीं है। वह झूठे दावे कर लोगों को डराता है।
विज्ञापन
6 of 7
जुबैर खान
- फोटो : COLORS
शो के शनिवार के एपिसोड 'वीकेंड का वार' में सलमान खान की लगाई जबरदस्त फटकार के बाद जुबैर खान इतने निराश हो गए कि उन्होंने जरूरत से ज्यादा दवाईयां खा लीं जिसके कारण उनकी हालत बिगड़ गई।
आनन-फानन में डॉक्टरों को 'बिग बॉस 11' के घर के अंदर भेजा गया। जांच के बाद उनकी सलाह पर जुबैर को पास के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया। जिसके बाद जुबैर खान ने रविवार को सलमान खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।