हिना और विकास का झगड़ा घर में होना कोई बड़ी बात नहीं है। शो की शुरुआत से ही दोनों एक दूसरे के खिलाफ खेल रहे हैं और आए दिन घर में किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहता है। लेकिन इस बार विकास ने हिना खान पर ऐसा इल्जाम लगा दिया जिसे सुनकर सभी घरवाले दंग रह गए हैं।
पढे़ं- Bigg Boss 11: हिना की एक हरकत पर विकास ने उतारे कपड़े, प्रियांक ने भी खेला बड़ा गेम
विज्ञापन
2 of 5
vikas gupta
'पोल्ट्री फार्म' टास्क के दौरान विकास का अंडा छीनने के लिए हिना खान और शिल्पा कोशिश कर रही थीं। तभी विकास अपना अंडा बचाने के लिए आगे आए और ये दोनों पीछे की तरफ गिर पड़ी और विकास इन दोनों के ऊपर। इसके बाद हिना ने विकास से कहा कि आप इस तरह से हमारे ऊपर चढ़ नहीं सकते। तभी विकास ने कहा कि आप लड़कों पर चढ़े तो कुछ नहीं।
पढे़ं- Bigg Boss 11: इस कंटेस्टेंट की वजह से हिना को विकास से बोलना पड़ा 'आई एम सॉरी'
विज्ञापन
3 of 5
Hina Khan
इस मुद्दे को उस वक्त और हवा मिल गई जब विकास ने सभी घरवालों के सामने लिविंग रूम में हिना पर सबसे बड़ा इल्जाम लगा दिया। कालकोठरी के नाम के लिए जब सबने विकास का नाम इस वजह से आगे किया कि वो शिल्पा और हिना के ऊपर चढ़ गए थे तभी विकास ने हिना के खिलाफ सबसे बड़ा आरोप लगाया।
पढे़ं- Bigg Boss 11: 'अंडा टास्क' के बाद जानें, कौन से 3 कंटेस्टेंट जाएंगे जेल, हिना ने किया 'खेल'
4 of 5
vikas gupta
विकास ने कहा अर्शी से ज्यादा खराब व्यवहार हिना का रहा है तो उन्हें कालकोठरी में जाना चाहिए। इसकी सफाई देते हुए विकास ने कहा - 'टास्क के लिए एक लड़की पहले खुद लड़के पर चढ़ती है और कहती है यू आर टचिंग मी...जबकि उन्होंने मुझे गलत जगह टच किया। इसके बाद हिना और विकास की जुबानी जंग और भी बढ़ जाती है।'
पढे़ं- Bigg Boss की सबसे Bold एक्स कंटेस्टेंट से कुछ इस अंदाज में मिली सपना चौधरी, देखें VIDEO
फिलहाल वोट के मुताबिक सभी घरवाले अर्शी, विकास और आकाश को कालकोठरी जाने के लिए कहते हैं। जिसके बाद अर्शी प्रियांक से कहती हैं कि तुम्हें विकास के लिए स्टैंड लेना चाहिए तभी प्रियांक कहते हैं कि वोट के मुताबिक भी इन्हीं को जाना पड़ेगा।
पढे़ं- Bigg Boss 11: बेकाबू हो सबके अंडे फेक रहा ये कंटेस्टेंट, किसी को नहीं बनने दे रहा कैप्टन