फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11 की विनर शिल्पा शिंदे की तस्वीरें वायरल, पिता थे हाईकोर्ट में जज

Mon, 15 Jan 2018 04:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shilpa shinde
बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे के परिवार की पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर में वह अपने भाई आशुतोष शिंदे के साथ दिख रही हैं। आशुतोष ने ट्वीट किया- 'फूलों का तारों का सबका कहना है'। आगे की स्लाइड्स में देखिए शिल्पा की ऐसी ही कुछ चुनिंदा तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
shilpa shinde
शिल्पा शिंदे का जन्म 28 अगस्त 1977 को मुंबई में हुआ। एक एडवोकेट फैमिली से ताल्लुक रखने वाली शिल्पा के पिता हाईकोर्ट में जज थे। चार भाई-बहनों में शिल्पा तीसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन

3 of 5
shilpa shinde
शिल्पा साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन कर रहीं थी लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। वह अपनी बड़ी बहन अर्चना और भाई आशुतोष के बेहद करीब हैं। बिग बॉस के घर में एक टास्क के दौरान शिल्पा के भाई उनसे मिलने के लिए भी पहुंचे।

4 of 5
shilpa shinde
बिग बॉस में अपने जलवे दिखाने वाली 40 साल की शिल्पा आज भी सिंगल हैं लेकिन एक समय था जब उन्होंने शादी का मन बना लिया था। शिल्पा टीवी एक्टर रोमित राज के साथ रिलेशनशिप में थीं। उन्होंने शादी के कुछ समय पहले रोमित से शादी तोड़ दी। बिग बॉस के घर में पुनीश से बात करते हुए शिल्पा ने बताया, उन्हें लगा कि रोमित एडजस्ट नहीं कर पाएंगे इसलिए शादी तोड़ना ही सही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shilpa shinde
शिल्पा का करियर 1999 में शुरू हुआ था। उन्होंने कई टीवी शोज में विभिन्न भूमिकाएं निभाईं। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान मिलीं 'भाबी जी घर पर हैं' में 'अंगूरी भाभी' के किरदार से। फिलहाल बिग बॉस में शिल्पा जिस ढंग से खेलीं, उसने उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें