रियलिटी शो 'बीग बॉस 11' दिन ब दिन मजेदार होता जा रहा है। कंटेस्टेंट के बीच होने वाले झगड़े इस शो की यूएसपी है। इस बार इसका ख्याल रखने की जिम्मेदारी शायद 'भाभी जी' शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता ने ले रखी है।
Bigg Boss 11: तांत्रिक शिवानी ने किया कुछ ऐसा, अचानक जाग गईं शिल्पा और डर गए घरवाले
विज्ञापन
2 of 10
Shilpa Shinde
कभी विकास शिल्पा पर टोंट मारते दिख रहे हैं तो कभी शिल्पा गाना गाते हुए उन्हें बचके रहने की चेतावनी दे रही हैं। विकास को चिढ़ाने के लिए शिल्पा चाय में अदरक डाल रही हैं तो बदला लेने के लिए विकास सामान पर चाय फेंक दे रहे हैं।
Bigg Boss 11: सपना से भिड़ने वाली ये कंटेस्टेंट स्मोक करते दिखी, पिता करते हैं चपरासी की नौकरी
विज्ञापन
3 of 10
Shilpa Shinde
अब विकास को 'सबक' सिखाने के लिए शिल्पा शिंदे ने ऐसी गुस्ताखी कर डाली जिससे बिग बॉस उन्हें गंभीर सजा दे सकते हैं।
4 of 10
Shilpa Shinde
दरअसल, शिल्पा, आकाश औैर जुबैर को तहखाने में बनी काल कोठरी में रहने की सजा दी गई थी। आधी रात शिल्पा को जाने क्या सूझी, वह जेल से बाहर भागने के तरीके ढूंढ़ने लगीं।
विज्ञापन
5 of 10
Shilpa Shinde
शिल्पा जब जेल से भागने की कोशिश में थीं तो जुबैर और आकाश उनकी यह हरकत देख रहे थे। जुबैर तो अपनी बेड से हिले नहीं लेकिन आकाश ने बढ़ चढ़कर शिल्पा के प्लान में उनका साथ दिया।
विज्ञापन
6 of 10
Shilpa Shinde
शिल्पा को जेल से भगाने के लिए आकाश ने वॉलेंटियर किया और कहा कि वह उनकी पीठ पर चढ़कर बाहर निकल जाएं।
विज्ञापन
7 of 10
Shilpa Shinde
शिल्पा ने भी वैसा ही किया। वह जेल से बाहर आ गईं। जैसे ही वह बिग बॉस के घर में घुसीं हॉल में बैठे पुनीश और बंदगी ने उन्हें देख लिया।
8 of 10
Shilpa Shinde
बिना किसी खौफ के शिल्पा कमरे में घुसीं और वहां सो रहे विकास गुप्ता के सिरहाने चप्पल रख दिया। हालांकि, शिल्पा के जाते ही बंदगी कमरे में गईं और चप्पल विकास के सिरहाने से हटा दिया।
9 of 10
Vikas Gupta
उधर जेल में वापस जाते ही शिल्पा इस बात की खुशी मना रही थीं कि उन्होंने विकास को अच्छा सबक सिखाया। झूमते हुए कह रही थीं, 'अब तो मैं कुछ भी कर सकती हूं, मैं चाहूं तो विकास को थप्पड़ भी मार सकती हूं और उसे पता भी नहीं चलेगा क्योंकि मैं तो जेल में हूं।'
अब 'भाभी जी' को क्या पता कि बंदगी ने उनके सारे किये कराए पर पानी फेर दिया है। विकास को तो शायद पता भी न चले कि रात में उनके साथ हुआ क्या था। उल्टे शिल्पा की परेशानी अब जरूर बढ़ सकती है।