इस हफ्ते घर के कैप्टन चुने गए सब्यसाची सतपथी को 'बिग बॉस 11' से बाहर किया जा सकता है। ऑनलाइन वोटिंग में उन्हें सबसे कम वोट्स मिले थे। उनके अलावा एक और कंटेस्टेंट पर तलवार लटकी है। इस हफ्ते सपना चौधरी, प्रियांक शर्मा, सब्यसाची सतपथी, महजबी और बेनाफशा नॉमिनेट किये गए थे।
विज्ञापन
2 of 4
Sabyasachi Satapathy
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सब्यसाची के साथ महबजबी भी घर से बाहर हो सकती हैं। वोटिंग के नतीजों से साफ है कि इन दोनों को सबसे कम वोट्स मिले। पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी सब्यसाची और महजबी सबसे कम वोट पाने वाले तीन कंटेस्टेंट्स में से थे।
विज्ञापन
3 of 4
Mehajabi Siddiqui
शो को खत्म होने में सिर्फ दो महीने के वक्त बचा है। इस बीच दो और कंटेस्टेंट्स की घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। ऐसे में माना जा रहा है कि शो को और भी मजेदार बनाने के लिए मेकर्स ने इस हफ्ते दो लोगों को निकाल सकते हैं।
'वीकेंड का वार' में कपिल शर्मा अपनी फिल्म 'फिरंगी' को प्रमोट करते नजर आए। वहीं रविवार को विद्या बालन अपनी फिल्म 'तुम्हारी सुलु' को प्रमोट करने पहुंचेंगी जहां घर के सदस्य रेडियो जॉकी बनेंगे। आने वाले दिनों में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी अपनी फिल्म 'पद्मावती' का प्रचार करने शो में पहुंचेंगे।