बिग बॉस सीजन 11 फिनाले के काफी करीब पहुच गया है। ऐसे में कंटेस्टेंट के रिश्तेदार घर में पड़ोसी बनकर आए है। जिसमें हिना, पुनीश और शिल्पा को छोड़कर सभी की मां आई हैं। ऐसे में घर में हंगामा होना लाजमी है। लेकिन इग्नोर टास्क खत्म होते ही पुनीश ने विकास की मां के बारे में ऐसी बात बोल दी है जिससे घर का माहौल और बिगड़ सकता है।
पढ़ें- Bigg Boss 11: पड़ोसियों के सामने लव ने खेला मास्टर स्ट्रोक, लपेटे में आ गए हिना और विकास
विज्ञापन
2 of 5
Puneesh Sharma
दरअसल, टास्क के दौरान विकास को आकाश बार बार गधा कहकर बुला रहा था। जिस वजह से विकास काफी परेशान थे और घरवालों से कह रहे थे कि मेरी मां के सामने मुझे ऐसा बोल रहा है जो बिल्कुल गलत है। इसके साथ सभी के पेरेंट्स के रिएक्शन को देखकर कंटेस्टेंट को शक हो गया कि जरूर सबके बीच बहस हुई हैं।
पढे़ं- Bigg Boss 11: बंदगी ने किया 'लॉस्ट ब्वॉय' की मां को टारगेट, घर छोड़ जा रहा ये कंटेस्टेंट
विज्ञापन
3 of 5
Hina Khan
ऐसे में गार्डन एरिया में सभी घरवालें एक दूसरे से इसी बात को लेकर बात कर रहे होते हैं। जहां पर विकास कहते हैं कि उनकी मां काफी परेशान है और वो उन्हें ऐसा नहीं देख सकते। वो सिर्फ 5वीं पास है और गांव से आईं है। तभी प्रियांक कहते हैं सभी के पेरेंट्स काफी परेशान है जिसके बाद विकास प्रियांक पर चीखने लगते है।
पढे़ं- Bigg Boss 11: ये करवाने के लिए आकाश के पीछे पड़ी हिना, वॉशरूम तक भी पहुंची
4 of 5
vika gupta mother
इसके बाद हिना, पुनीश और लव आपस में बात करते हैं। जहां पर पुनीश हिना और लव से कहते हैं कि बाकी का तो पता नहीं लेकिन विकास की मां बहुत तेज है। दो विकास है एक घर के अंदर और एक वहां पर इसके बाद तीनों हंसने लगते है। तभी शिल्पा किचन में आकाश से कहती है कि ऐसा न हो कि आपस में सबकी लड़ाई शुरू हो जाए। आकाश कहते हैं कि मेरा मां सबको उठा उठाकर पटकेगी।
पढे़ं- Bigg Boss 11: घर बना लॉफ्टर चैलेंज शो, इसकी कॉमेडी की आगे कपिल भी हुए फेल
आपको बता दें कि घर आए घरवाले टास्क की वजह से कंटेस्टेंट के रिश्तेदार घर में पड़ोसी बनकर आएं हैं। जिसकी वजह से पहले तो घर का माहौल काफी अच्छा रहा लेकिन बाद में टास्क के दौरान कंटेस्टेंट के अलावा पेरेंट्स में भी आपस में बहस होने लगी।
पढे़ं- Bigg Boss 11: एक सवाल ने बनाया हिना को विनर, आकाश की मां से पूछा था कुछ आपत्तिजनक