फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: विकास की ड्रेस पर हिना खान ने कर दिया ऐसा कमेंट, दोस्ती तोड़कर चुकानी पड़ी कीमत

Thu, 21 Dec 2017 02:26 PM IST
amarujala.com - Presented by :शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 6
hina vikas
शो की शुरुआत से ही हिना खान और विकास गुप्ता एक दूसरे के खिलाफ हैं। फिर चाहें मुद्दा घर में कोई भी क्यों न हो। लेकिन इस बार शो के लिए हिना खान ने विकास के साथ कुछ ऐसा कर दिया जिससे घर में महाभारत फिर से छिड़ गई हैं। शायद इसका खामियाजा हिना को दोस्ती तोड़कर चुकाना पड़े। 

पढे़ं- Bigg Boss 11: हिना ने हथियाई मास्टरमाइंड की कुर्सी, चली 5 शातिर चालें रो पड़े विकास
विज्ञापन

2 of 6
Hina Khan
प्रोमो के मुताबिक हिना खान अपने दोनों करीबी दोस्त प्रियांक और लव के साथ गार्डन एरिया में बात कर रही हैं। तभी उनकी नजर विकास पर पड़ती है और वो उनके कपड़ों को लेकर ऐसा कमेंट कर देती हैं कि उनके दोस्त ही उनके खिलाफ खड़े हो जाते हैं।

पढे़ं- Bigg Boss 11: हितेन की पत्नी गौरी ने शिल्पा-हिना पर किया बड़ा खुलासा, कौन है ज्यादा खतरनाक
विज्ञापन

3 of 6
vikas gupta
हिना विकास को देखकर कहती हैं - 'तुमको देखकर ऐसा लग रहा है कि तुम इंटरव्यू देने जा रहे हो या फिर लड़की देखने आ रही है क्या? पहले तो विकास हिना की बातों को इग्नोर करते हैं लेकिन हिना के बार बार कमेंट करने पर वो भड़क जाते हैं।' विकास कहते हैं - 'अगर मैंने पहने हैं तो मुझे अच्छे लग रहे होंगे। एक ही चीज को बार बार कहने से क्या फायदा?'

पढे़ं- Bigg Boss 11: टास्क के लिए विकास ने पार की सारी हदें, हिना और शिल्पा के साथ कर डाली ये हरकत

4 of 6
Hina Khan
विकास कहते हैं कि 'चाहे मुझे लड़की वाले देखने आए, शादी में जाऊं या फिर मैं इंटरव्यू देने जाऊं...अब बहुत हो गया। अगर मैं आपके कपड़ों पर कमेंट करना शुरू करूं तो?' इसके साथ ही हिना और विकास के बीच बहस काफी बढ़ जाती है। यहां तक की विकास ये भी कह देते हैं कि हिना सही में तुम दिल की बहुत काली हो।

पढे़ं- Bigg Boss 11: अर्शी की मास्टर चाल में फंसी शिल्पा, वॉशरूम जाकर किया अपना ये हाल
विज्ञापन

5 of 6
Priyank Sharma
विकास हिना से अपनी बात कह कर अंदर चले जाते हैं। इसी बीच प्रियांक हिना से कहते हैं कि तुम बात को क्यूं बढ़ा रही हो। तभी हिना प्रियांक से कहती हैं कि तुम चुप रहो। आपका दोस्त है आप उसके पास जाओ और उसे संभालो मुझे मत बोलो। प्रियांक और हिना के बीच झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि वो लव से कह देते हैं कि हिना को बोल दे मेरे पास तो अब बिल्कुल न आए।

अगली स्लाइड में देखिए वीडियो 

पढे़ं- Bigg Boss 11: अभी से जान लें, इन दो कंटेस्टेंट में एक होगा OUT, अब तक कौन किस नंबर पर
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
vikas
हिना की इस बात पर सभी उनके खिलाफ हो जाते हैं और विकास को चुप कराने की कोशिश करते हैं। वहीं अर्शी कहती हैं कि हिना हमेशा विकास पर कमेंट करती हैं कि इतने बड़े मुंह वाला जो पूरी तरह से गलत है। हिना की बात सुनकर विकास पूरी तरह से टूट जाते हैं और बुरी तरह से रोने लगते हैं। तभी विकास कहते हैं कि मैं जब भी अच्छा पहनने की कोशिश करता है ये लड़की मुझे हमेशा बुरा भला कहती है अब तो मुझे भी यही लगने लगा है दुनिया का सबसे बुरा दिखने वाला इंसान मैं ही हूं। 
  .@ipriyanksharmaa aur @eyehinakhan ke beech hua tagda jhagda! Is this the end of their friendship? Find out tonight at 10:30 PM only on #BB11. #BBSneakPeek pic.twitter.com/eK3FXU91oR — COLORS (@ColorsTV) December 21, 2017

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें