Luv Tyagi
- फोटो : Instagram
'बिग बॉस-11' में भले ही लव त्यागी हिना खान से दोस्ती निभाने के चक्कर में शिल्पा शिंदे के खिलाफ प्लानिंग-प्लॉटिंग करते रहे। मगर 'शो खत्म, लफड़ा खत्म' वाला फॉर्मूला अपनाते हुए लव त्यागी अब शो के कंटेस्टेंट्स से एक एक कर मुलाकात कर रहे हैं और उसकी तस्वीरें भी पोस्ट कर रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि लव त्यागी की शिल्पा शिंदे की इस तस्वीर को उस तस्वीर से भी ज्यादा लाइक्स मिले हैं जिसमें लव सलमान खान के साथ नजर आ रहे हैं।