बिग बॉस 11 में इस समय केवल 8 घरवाले बचे हैं। ऐसे में इस हफ्ते के नॉमिनेशन अपने आप में ही काफी अहमियत रखते थे। ऐसे में नॉमिनेशन के बारे में एक दूसरे से चर्चा करने की वजह से बिग बॉस ने हिना खान को छोड़कर बाकी सभी घरवालों को नॉमिनेट कर दिया है। लेकिन अब तक की वोटिंग के मुताबिक जिस कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं वो बाकी सभी घरवालों के पैरों तले जमीन जरूर खींच सकता हैं।
पढे़ं- Bigg Boss 11: विकास ने रची थी हितेन को Out करने की साजिश, हिना ने शिल्पा के सामने खोला गेम प्लान
विज्ञापन
2 of 5
Hina Khan
हिना को छोड़कर बाकी सभी घरवालों ने एक दूसरे के साथ खुले आम नॉमिनेशन पर डिस्कस किया था। जो कि घर के अहम नियम का उल्लंघन था। इस बात पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बिग बॉस ने सभी की जमकर क्लास लगाई थी और हिना को छोड़कर सभी को नॉमिनेट कर दिया था।
पढे़ं- Bigg Boss 11: जानिए, कौन से 4 कंटेस्टेंट होंगे कैप्टनेंसी के दावेदार, हिना ने खेली मास्टर चाल
विज्ञापन
3 of 5
luv tyagi, akash dadlani
एक पोलिंग वेबसाइट के मुताबिक अब तक के वोट बेहद चौंकाने वाले हैं। जिसमें घर के सबसे कमजोर कंटेस्टेंट या यूं कहें कि बैलबुद्घि ने सबको पीछे छोड़ते हुए बाजी मारी है। लव को अब तक सबसे ज्यादा वोट हासिल हुए हैं जो बाकी सेलेब्रिटी की पॉपुलैरिटी पर भारी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।
पढे़ं- हिना खान की बदतमीजी पर भड़के Bigg Boss, पड़ी डांट तो कान पकड़कर बोलीं- Sorry
4 of 5
voting poll
इस वेबसाइट के मुताबिक लव को 23.42, शिल्पा को 20.79, प्रियांक शर्मा को 17.01, आकाश को 10.22, पुनीश को 9.67, अर्शी को 9.51 तो वहीं विकास गुप्ता को 9.36 वोट मिले हैं।
पढे़ं- Bigg Boss 11: घर में पहली बार एक हुए हिना-शिल्पा, इस कंटेस्टेंट को हो रही सबसे ज्यादा जलन
ये वोटिंग पोल अपने आप में ही चौंकाने वाले हैं। हालांकि लव की बढ़ती पॉपुलैरिटी का नजारा इससे पहले भी 'वीकेंड के वार' में देखने को मिला है। जिसकी वजह से बंदगी और विनर समझे जाने वाले हितेन तेजवानी शो से आउट हो चुके हैं। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि क्या लव इस पोल के अनुसार विकास को बाहर कर फाइनल की लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो जाएगें या फिर नहीं।
नोट - ये वोटिंग पोल एक वेबसाइट से लिया गया है अमर उजाला इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता।
पढे़ं- Bigg Boss 11: अंडा बचाने को एक-दूजे के ऊपर कूद रहे कंटेस्टेंट्स, हिना पर चढ़ गए विकास