घर के अंदर हो या फिर घर के बाहर हिना खान को चारों ओर से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में हाल ही में हिना खान ने बातों बातों में गौहर खान और साक्षी तंवर के बारे में ऐसी बात कह डाली जिसे सुनकर सभी घरवाले हैरान रह गए।
पढे़ं- अपनी ही एक्ट्रेस की शादी में क्यों नहीं पहुंचे कपिल शर्मा, सामने आई वजह
विज्ञापन
2 of 5
Hina Khan
इस वीडियो के मुताबिक हिना घर वालों से सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर बात कर रही हैं। जिसमें पुनीश, अर्शी और विकास गुप्ता शामिल है। हिना अर्शी से अपने और गौहर के सोशल मीडिया फॉलोअर्स को लेकर बात कर रही हैं। हिना अर्शी से कहती हैं कि गौहर के उनके मुकाबले फॉलोअर्स बहुत कम है बल्कि आधे के आधे भी नहीं है। जिस पर विकास कहते हैं कि वो एक्टिव नहीं होंगी तभी हिना कहती है कि वो भी एक्टिव नहीं है।
पढे़ं- विराट-अनुष्का के बाद जहीर के रिसेप्शन में इस जोड़ी ने भी लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
विज्ञापन
3 of 5
Gauhar Khan
हालांकि हिना और गौहर के सोशल मीडिया फॉलोअर्स ज्यादा अंतर नही है। इंस्टाग्राम पर हिना के 1.7 फॉलोअर्स हैं जबकि गौहर के 1.6 है। ट्विटर की बात की जाए तो हिना के 124k और गौहर के 2.17M है। हालांकि हिना और अर्शी की बातचीत यही नहीं रुकी।
पढे़ं- किसी एक्ट्रेस से कम सपना चौधरी की लाइफस्टाइल, लग्जरी गाड़ियों का है शौक, कमाई लाखों में
4 of 5
Sakshi Tanwar
वीडियो में हिना प्रियांक से जहां ये कहती हुई दिखाई देती है बाहर पीआर सबकुछ डैमेज कंट्रोल कर लेंगे। तो वहीं दूसरी ओर वो दंगल में आमिर खान के साथ काम करने वाली फेमस एक्ट्रेस साक्षी तंवर को भी निभाने पर लेती है। अर्शी हिना से ये कहती हुई दिखाई दे रही हैं कि साक्षी के फीचर्स ज्यादा अच्छे नहीं हैं तो वहीं हिना उन्हें इशारों में ये कहती हुई दिखाई दे रही हैं कि उनकी आंखों में कुछ दिक्कत है।
इसके बाद वो संजीदा शेख की तारीफ भी करती है। हिना कहती हैं कि उन्होंने संजीदा के साथ काफी स्टेज शोज किए हैं वो असल जिंदगी में बहुत खूबसूरत हैं। हालांकि वो कैमरे पर उतनी अच्छी नहीं लगती। आपको बता दें हिना खान शो में कई बार ऐसी बातें कर चुकी हैं जिसकी वजह से टेलीविजन इंडस्ट्री के कई एक्टर्स उनके खिलाफ हो चुके हैं।
"Aao Behen Chugli Karein"
This one is SPECIALLY for@GAUAHAR_KHAN #SakshiTanwar @iamsanjeeda
Praised By Ms Perfect @eyehinakhan
She is a REAL Friend & Colleague#BB11 Watch Share pic.twitter.com/WpLd63VIum
— HerdHUSH (@HerdHUSH) November 29, 2017