फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिना खान के ब्वॉयफ्रेंड ने किया बड़ा खुलासा, बोले 'नहीं है किसी पब्लिसिटी स्टंट की जरूरत'

Wed, 03 Jan 2018 02:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hina Khan
बिग बॉस में हिना खान और उनके ब्वॉयफ्रेंड को कई बार एक साथ देखा गया। यहां तक की उनकी लव स्टोरी ने काफी सुर्खियां भी बटोरी। वहीं अपने रिलेशनशिप का इजहार नेशनल टेलीविजन पर करने के बाद हिना खान के ब्वॉयफ्रेंड ने अपने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

पढे़ं- YOUTUBE पर 'सिपाही' की धूम, वायरल वीडियो को देख चुके एक करोड़ से ज्यादा लोग
विज्ञापन

2 of 5
Hina Khan
Spotboy से बात करते हुए रॉकी जायसवाल ने ये खुलासा किया है। रॉकी ने बताया - 'हमारा परिवार पहले से ही जानता था कि हम लोग रिलेशनशिप में हैं। यहां तक की हमारा परिवार काफी क्लोज है इसलिए जब टीवी पर उन्होंने हम लोगों को इस तरह से देखा तो बिल्कुल भी सरप्राइज नहीं थे।'

पढे़ं- Bigg Boss 11: शो में बंपर उलटफेर, मास्टरमाइंड समेत दो कंटेस्टेंट Finale से आउट
विज्ञापन

3 of 5
Hina Khan
रॉकी ने कहा - 'हम लोगों को अपना रिश्ता किसी से छिपाने की जरूरत नहीं है।' हालांकि जब रॉकी से हिना खान के पेड सोशल मीडिया सपोर्ट की बात की गई तो उन्होंने इस बात से साफ तौर पर इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि 'पहली बात तो मुझे ट्रेंड के बारे में कुछ भी नहीं पता। सोशल मीडिया काफी अहमियत रखता है लेकिन इतना भी नहीं कि मैं पैसे देकर हिना के लिए सपोर्ट मांगू।' 

पढे़ं- Bigg Boss 11: एक कंटेस्टेंट को निकालने के लिए 3 फाइनलिस्ट एकजुट, अंजाम चौंकाएगा

4 of 5
Hina Khan
इसके साथ ही उन्होंने कहा - 'हिना एक बड़ी स्टार है और मुझे नहीं लगता कि उन्हें किसी भी तरह के सपोर्ट की जरूरत है।' आपको बता दें 'ये रिश्ता क्या कहलाता' में अक्षरा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस हिना खान इस समय रियलिटी शो बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट है। शो की शुरुआत में ही वो अपने और रॉकी के बारे में बात कर चुकी हैं। हालांकि उन्होंने अपने रिश्ते को सबके सामने तब स्वीकार किया जब रॉकी ने शो में आकर उन्हें प्रपोज किया। 

पढे़ं- एक 'नकली मौत' ने टीवी सीरियल को बनाया नंबर वन, Bigg Boss भी टॉप 10 में
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hina Khan
रॉकी और हिना की मुलाकात 'ये रिश्ता क्या कहलाता' शो के दौरान ही हुई थी। रॉकी शो के एपिसोड प्रोड्यूसर थे और हिना लीड रोल में थीं। हालांकि बिग बॉस में वो हमेशा अपनी इमेज को लेकर सबके निशाने पर रहती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें