फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट ने किया देह व्यापार से जुड़ा बड़ा खुलासा

Thu, 05 Oct 2017 07:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 6
Arshi Khan
बिग बॉस 11 की एक कंटेस्टेंट का वीडियो सामने आया जिसमें वह जिस्मफरोशी के धंधे से जुड़ा बड़ा खुलासा कर रही हैं। दिल्ली के विवेक विहार थाने में राधे मां के साथ पुलिसवालों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। खुद SHO साहब इस स्वघोषित धर्मगुरू के आगे हाथ जोड़े खड़े नजर आ रहे हैं। जिस तरह की ट्रीटमेंट मोहतरमा को वर्दीवालों ने दी, उससे देख यह समझते देर नहीं लगनी चाहिये कि डिपार्टमेंट में इनकी कितनी चलती है। इसी कड़ी में हम एक और वीडियो आपको दिखाते हैं जिसमें आरोप लगाया जा रहा है कि महाराष्ट्र पुलिस के कुछ अफसर भी राधे मां के कहने पर तथाकथित तौर पर एक लड़की के कमरे में देर रात घुस गए थे। उस वक्त उस लड़की की पहचान भले ही सीमित हो, लेकिन आज 'बिग बॉस 11' की कंटेस्टेंट बन कर नाम कमा रही है...

पढ़ें: फिर विवाद में फंसीं राधे मां, SHO की कुर्सी पर जा बैठीं, पुलिस नतमस्तक

 
विज्ञापन

2 of 6
Arshi Khan
'बिग बॉस-11' की कंटेस्टेंट अर्शी खान खुद मानती हैं कि वह कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन हैं। कभी क्रिकेटर शाहिद अफ्रीदी के साथ अपने जिस्मानी रिश्ते का ऐलान सरेआम ट्विटर पर किया, कभी न्यूड फोटोशूट से चर्चा बटोरी। अब अर्शी खान का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें वह दावा कर रही हैं कि उनसे बदला लेने के लिए राधे मां ने पुलिसवालों को उनके पीछे लगवा दिया था। 

पढ़ें: क्रिकेटर के प्यार में अर्शी खान ने पार की थी हदें, कैमरे के सामने किया था ये काम
 
विज्ञापन

3 of 6
Arshi Khan
अर्शी खान ने साल 2015 में खुलासा किया था कि राधे मां जिस्मफरोशी का धंधा चलाती हैं। खान ने आरोप लगाया कि राधे मां ने उसे भी अपने धंधे में शामिल होने का ऑफर दिया था जिसे उसने ठुकरा दिया। अर्शी खान वीडियो में इसके आगे की घटनाओं का जिक्र करती नजर आ रही हैँ। अर्शी खान ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया है कि जब से उसने राधे मां का पर्दाफाश किया तब से उन्हें सेक्स स्कैंडल में फंसाने की प्लानिंग चल रही थी।
 

4 of 6
Arshi Khan
अर्शी खान ने बताया कि साल 2015 में एक इवेंट के सिलसिले में वह पुणे गई थीं। रात करीब 12:45 बजे उनके होटल रूम में क्राइम ब्रांच के 10 ऑफिसर धमक पड़े और अरेस्ट करने की धमकी देने लगे, आईडी प्रूफ और डॉक्यूमेंट भी जब्त कर लिया। फिर उसे छोड़ने के बदले न सिर्फ 15 लाख रुपये मांगे, बल्कि सेक्सुअल डिमांड्स भी किये। इस पूरी घटना के दौरान अर्शी खान का एक रिकॉर्डर ऑन था जिसमें पुलिसवालों की सारी 'करतूत' कैद हो रही थी।
 
विज्ञापन

5 of 6
Arshi Khan
अर्शी खान ने संदीप पाटिल नाम के एक अधिकारी का भी नाम लिया है जो इन सबमें शामिल था। उसने बताया कि होटल के कमरे से उसे किसी वीमेन्स सेंटर ले जाया गया और सुबह 7 बजे रिहा भी कर दिया गया। हालांकि, अर्शी खान के इस खुलासे पर पूरी तरह यकीन नहीं किया जा सकता क्योंकि उन्होंने इसके बदले कोई ठोस सबूत नहीं दिये हैं। 

(अगली स्लाइड में देखें वीडियो)
विज्ञापन
विज्ञापन

5 मिनट 55 सेकेंड लंबे इस वीडियो में उन्होंने राज ठाकरे से लेकर राखी सावंत तक पर टिप्पणी की है। साथ ही अपने बिजनेस के बारे में भी चर्चा की। यह वीडियो एक साल पुराना है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें