Full इंटरटेनिंग, सेक्सी अदाओं से सबको बांधकर रखने वालीं अर्शी खान अचानक बिग बॉस 11 से बाहर हो गईं। आखिर तक पुनीश के बाहर होने का ही अंदाजा लगाया जा रहा था, लेकिन बिग बॉस 11 में अर्शी खान का सफर खत्म हो गया है जो कि अर्शी खान के फैन्स के लिए बड़ा झटका है क्योंकि वो अभी तक अच्छा खेल रही थीं। शो से बाहर आने के बाद अर्शी खान ने कई खुलासे किए। यही नहीं उन्होंने सलमान खान को लेकर भी कई चौंकाने वाली बातें कहीं।
पढ़ें: अर्शी खान को बाहर करने के पीछे Bigg Boss की ये चाल तो नहीं, वोटिंग तो कम नहीं थी
विज्ञापन
2 of 5
arshi-khan
बिग बॉस से बाहर आने के बाद अर्शी खान 'कलर्स चैनल' पर ही आने वाले अन्य शो 'इंटरटेनमेंट की रात' के एक एपिसोड में दिखेंगी। इसकी शूटिंग उन्होंने खत्म कर ली है। इसके अलावा वह कुछ दूसरे रिएलिटी शोज में भी नजर आएंगी।
विज्ञापन
3 of 5
Arshi Khan
बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद अर्शी खान ने स्पॉटब्वॉय को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि, 'जनता ने उन्हें वोट नहीं दिया इस बात से मैं दुखी नहीं हूं। हां मैं जरूर आगे तक जाना चाहती थीं लेकिन अब घर से बाहर आने के बाद मुझे काफी सपोर्ट दिख रहा है। मैंने अभी तक नहीं देखा कि बिग बॉस का कोई कंटेस्टेंट इतना फेमस हो जाए कि लोग अपनी कार का शीशा हटाकर उसका नाम लेकर चिल्ला रहे हों।'
4 of 5
बिग बॉस के घर में आपने भी देखा होगा कि अर्शी, सलमान खान से फ्लर्ट करने में पीछे नहीं रहतीं। उन्हें जब भी मौका मिलता वो सलमान को छेड़ती रहतीं थीं। शो से बाहर आने पर अर्शी ने सलमान को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने आगे कहा कि 'मुझे बिग बॉस के घर से बाहर निकाले जाने पर सलमान खान भी बहुत दुखी थे। हम दोनों ही इस फैसले से हैरान रह गए। वहीं मेरे शो से बाहर आने पर विकास काफी अकेले पड़ गए। उन्हें इस तरह से अकेले छोड़कर आने पर मुझे दुख हुआ।'
अर्शी ने कहा कि 'लोग हमेशा मेरे बारे में बुरा सोचते थे। बिग बॉस के जरिए लोग असली अर्शी को पहचान पाए हैं। मैं चाहती हूं लोग जाने कि मैं अच्छी हूं या बुरी? मैं चाहती हूं कि मेरी नाइटीज भी लोग देंखे। जब उनसे आगे के प्लान्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह फिल्में करना चाहती हूं, साथ ही रिएलिटी शोज भी करना चाहती हूं। अभी मैंने 'इंटरटेनमेंट की रात' की शूटिंग खत्म करने वाला हूं।'