फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIGG BOSS 11: अर्शी खान के बारे में सामने आई एक और बड़ी बात, अब करोड़ों का किया मुकदमा

Sat, 04 Nov 2017 12:51 PM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 4
बिग बॅास 11 की सबसे कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट अर्शी खान एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार के शो में वो हमेशा चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इसकी वजह उनकी निजी जिंदगी है जिसके बारे में हर रोज कोई न कोई खुलासा हो रहा है। आपको बता दें कि एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस गहना ने सबके सामने अर्शी के बारे में कई बातें बताई थीं।

 
विज्ञापन

2 of 4
गहना ने अर्शी पर झूठ बोलकर बिग बॅास में एंट्री करने के साथ-साथ 50 साल के शख्स से अर्शी की शादी का खुलासा किया था। सिर्फ यही नहीं गहना ने ये भी बताया है कि अर्शी के वो तथाकथित पति बुकी हैं। अब इस मामले में अर्शी की पीआर ने गहना के खिलाफ 1 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया है।
विज्ञापन

3 of 4
एक अखबार से बातचीत में पीआर ने कहा है कि वो कई दिनों से अर्शी के खिलाफ गहना के कई इंटरव्यू देख और सुन रही हैं लेकिन जब बिग बॉस जैसा शो सबके सामने होगा तो इस पर बाते होती रहेंगी। 

 
विज्ञापन

4 of 4
पीआर ने बताया कि उन्होंने अपने वकील को इस बात की हिदायत दी है कि गहना के खिलाफ 1 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया जाए। इसके पहले प्रियांक शर्मा और सपना के खिलाफ भी अर्शी के पीआर ने 50 लाख का केस दायर किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें