बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकीं अर्शी खान लगातार सुर्खियों में रहती हैं। कभी वह अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं तो कभी बोल्ड तस्वीरों की वजह से। अब एक बार फिर अर्शी खान चर्चा में छाई हुई हैं। दरअसल, अर्शी खान पर एक पुजारी ने 40 हजार रुपए न चुकाने का आरोप लगाया है। वहीं अर्शी खान ने उल्टा उस पुजारी पर यौन शोषण का केस दर्ज करवाया है। इससे पहले भी अर्शी के साथ कई विवाद जुड़े हुए हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही और मामले जिनकी वजह से अर्शी खान विवादों में छाई रहीं।
विज्ञापन
2 of 5
arshi khan
अक्टूबर 2016 में पुणे मिरर में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे सिटी पुलिस ने एक सेक्स रैकेट मामले में अर्शी को हिरासत में लिया था। अर्शी के अलावा विपुल दहल नामक एक शख्स (जिन्हें अर्शी का एजेंट बताया गया था) को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
3 of 5
arshi khan
वहीं, अर्शी गोवा के एक सेक्स रैकेट में भी फंसी थीं। गोवा पुलिस ने एक पांच सितारा होटल से अर्शी को गिरफ्तार किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, अर्शी ने पुलिसवालों को काफी समझाया था कि वह इससे जुड़ी नहीं हैं और इसके बाद वह मुंबई आ गई थीं।
4 of 5
arshi khan
कुछ साल पहले अर्शी ने अपने सेमी न्यूड बॉडी पर भारत और पाकिस्तान का झंडा पेंट कर लिया था। जिसके बाद जालंधर में उनके खिलाफ एक वकील ने एफआईआर दर्ज करवाई थी। वकील ने उन पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप लगाया था। अर्शी खान पर दर्ज हुआ यह केस अभी भी चल रहा है।
अर्शी को पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के साथ भी जोड़ा गया था। खबर थी कि अर्शी और शाहिद का कोई संबंध था। खुद अर्शी ने लोगों को बताया था कि वह शाहिद के बच्चे की मां बनने वाली हैं, हालांकि बाद में उन्होंने यह बात कबूल की थी कि यह सब झूठ था और सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट था।