बिग बॉस के घर 36 वें दिन वो नजारा देखने को मिला जो अभी तक इस सीजन में नहीं देखा गया। बता दें कि बातों-ही -बातों में घर कब अखाड़े में तब्दील हो गया किसी को पता हीं नहीं चला। लेकिन इस कलह की सबसे बड़ी वजह के बारे में जान आप भी चौंक जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
Bigg Boss 11
बिग बॉस के घर की शांति लगभग अब समाप्त हो गई है। इसका सीधा सी वजह है आकाश और बेन। जी हां, इन दोनों की तू-तू मैं-मैं ने घर में एक ऐसी दरार ला दी है जिसे भर पाना शायद ही मुश्किल होगा।
विज्ञापन
3 of 5
Bigg Boss 11
दरअसल, बेन का आरोप था कि आकाश ने उनके प्राइवेट पर भद्दा कमेंट्स किया जिसके चलते उन्हें बहुत ठेस पहुंची। इस बात की खबर बेन ने घर में सबको बता दीं और बीच में पुनीश का नाम भी लाया गया। लेकिन पुनीश ने अपना नाम बीच में आते ही ऐसा हंगामा खड़ा कर दिया कि घर दो धड़ों में जा बटा।
4 of 5
Benafsha
वहीं, बेन इस बात का बदला लेने के लिए आकाश पर शेरनी की तरह हावी हो गई और आकाश के बाल खींच डाले। आकाश के बाल खींचने का एक ही सबूत थी महजबी। जी हां, महजबी ने इस वारदात को अपनी आंखों से साफ-साफ देखा।
वहीं, आकाश घर में यही चिल्लाते रहे कि बेन ने उन पर हमला कर उनके बाल खींच डाले। बेन ने आकाश को बंदर, बदसूरत ना जाने क्या-क्या कहा। इस पर गुस्से से तिलमिलाए आकाश ने आखिर में बदला लेने के मकसद से बेन के मुंह पर थूक दिया।