कलर्स चैनल के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है। यह शो 16 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। कलर्स चैनल के सीईओ राज नायक ने खुद ट्वीट कर शो के ऑनएयर होने की जानकारी दी है।
Trending Videos
विज्ञापन
बिग बॉस 10 के बारे में आ गई बड़ी खबर...
2 of 5
16 अक्टूबर, रविवार रात 9 बजे बिग बॉस 10 का पहला एपिसोड प्रसारित होगा। एक बार फिर सलमान खान इसे होस्ट करते नजर आएंगे। पहले दिन बिग बॉस के घर में रहने के लिए आने वाले प्रतियोगियों को दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
बिग बॉस 10 के बारे में आ गई बड़ी खबर...
3 of 5
आपको बता दें कि यह रियलटी शो सोमवार से शुक्रवार रात 10.30 बजे कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा। इससे पहले शो के कई प्रोमो रिलीज किए जा चुके हैं। इस बार बिग बॉस के घर में आम लोगों की भी एंट्री होगी।
बिग बॉस 10 के बारे में आ गई बड़ी खबर...
4 of 5
शो के प्रोमोज में सलमान कहते नजर आते हैं, 'जो कभी ना देखा वो होगा इस बार, आएंगे पहलवान, चित्रकार या बेचने वाले अखबार, क्योंकि ये आप ही का घर है यार'।