फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट ने शो के इस राज से उठाया पर्दा, 12 साल से लगातार बोला जा रहा एक ही झूठ

Tue, 02 Oct 2018 04:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bigg boss
बिग बॉस सीजन 12 में कंटेस्टेंट धीरे-धीरे अपना रंग दिखाने लगे हैं। घर में जो कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा सुर्खियों में है वो हैं गजल किंग अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की जोड़ी। ये जोड़ी अपने रिलेशन को लेकर चर्चा में हैं। बिग बॉस के घर में पिछले 12 सालों से ऐसे ही कंटेस्टेंट लिए जाते हैं जो कॉन्ट्रोवर्सी में रहते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Nitibha Kaul
कुछ कंटेस्टेंट ने तो इस शो पर स्क्रिप्टेड होने के आरोप भी लगाए हैं। अब बिग बॉस सीजन 10 की कंटेस्टेंट नितिभा कौल ने एक वीडियो के जरिए इस शो के कई राज से पर्दा उठाया है। नितिभा ने ये वीडियो यूट्यूब पर पोस्ट किया है। उन्होंने बताया कि पिछले 12 से बिग बॉस में लगातार एक ही झूठ बार-बार दिखाया जा रहा है।



 
विज्ञापन

3 of 6
Nitibha Kaul
नितिभा ने बताया कि बिग बॉस के एपिसोड की शुरुआत में दिखाया जाता है कि सुबह 9 बजे घर में गाना बजता है। इसी से कंटेस्टेंट जगते हैं । लेकिन जब हमें उठाया जाता था तो हर बार अलग-अलग टाइम होता है। नितिभा बताती हैं कि हमारे उठने का टाइम इस पर निर्भर करता है कि पिछले दिन शूटिंग कब खत्म हुई थी। 

4 of 6
नितिभा कौल
नितिभा के मुताबिक, हम जब सुबह उठते थे तो ये देखते थे कि सूरज की दिशा किस तरफ है। अगर सूरज हमारे ठीक ऊपर है तो मतलब बिग बॉस ने हमें 11 या 12 बजे उठाया है। इसके अलावा बिग बॉस के सेट के पास एक मस्जिद है। इस मस्जिद की अजान को सुनकर हम अंदाजा लगाते थे कि अभी टाइम क्या है।
 
विज्ञापन

5 of 6
bigg boss 12
नितिभा ने वीडियो में ये भी बताया कि वीकेंड के वार एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के लिए खाना सलमान खान के घर से आता था। सलमान खान अपने पर्सनल कुक से खाना बनवाते थे। नितिभा कहती हैं कि सलमान के घर से उनके लिए मटन और चिकन आता था। सलमान खान एपिसोड से पहले पूछते थे कि सभी को खाना कैसा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bigg boss 12
नितिभा ने एक किस्सा भी शेयर किया । एक वीकेंड हमारे पास खाना नहीं पहुंचा और हम बहुत दुखी थे। सलमान ने शो शुरू होने से पहले पूछा कि खाना कैसा लगा। हमने बताया कि हमें नहीं मिला। सलमान इससे काफी नाराज हो गए थे और उन्होंने बीच में ही एपिसोड रुकवा दिया था ।   
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें