फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई ढाबा चला रहा तो कोई बन गया नेता, जानिए क्या कर रहे हैं Bigg Boss के पिछले विजेता

Tue, 16 Jan 2018 07:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
shilpa shinde
कलर्स चैनल के लोकप्रिय रिएलिटी शो 'बिग बॉस' का 11वां सीजन शिल्पा शिंदे ने अपने नाम कर लिया। इस जीत की खुशी जितनी शिल्पा को है उससे कहीं ज्यादा खुश उनके फैंस है। फिनाले के दौरान शिल्पा ने बताया कि वो इसके बाद विकास गुप्ता के वेब सीरीज में काम करेंगी। पिछले 10 सीजन के विजेता फिलहाल कहां हैं और क्या कर रहे हैं आगे की स्लाइड्स में देखिए।
विज्ञापन

2 of 11
manveer gurjar
बिग बॉस 10: नोएडा के मनवीर गुर्जर पहली बार बिग बॉस के ऐसे विजेता बने, जो पहले से सुपरस्टार नहीं थे। इसी शो में स्वामी ओम ने जमकर बवाल काटा। सलमान खान ने उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया, साथ ही कहा कि अगर वो व्यक्ति शो के ग्रैंड फिनाले में आता है तो वो स्टेज से हट जाएंगे। मनवीर गुर्जर बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'आज की अयोध्या' की शूटिंग शुरू कर दी है। इसमें उनके साथ श्रद्धा दास होंगी। श्रद्धा दास को इससे पहले नवाजुद्दीन सिद्धीकी की फिल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' में देखा गया था। शो जीतने के बाद मनवीर गुर्जर ने नोएडा में आम आदमी पार्टी की सदस्यता भी ली थी।  
विज्ञापन

3 of 11
prince narula
बिग बॉस 9: प्रिंस नरुला ने तीन रियलिटी शो जीते, उनमें बिग बॉस 9 भी एक रहा। उन्होंने रोडीज, स्प्लिट्सविला शो भी जीते। इस शो में अमन वर्मा, युविका चौधरी, किश्वर मर्चेंट और सुयश राय भी थे। प्रिंस फिलहाल टीवी शो 'बड़ो बहू' और 'रोडीज' में बतौर जज काम कर रहे हैं। इसके अलावा अब तक प्रिंस के 2 गाने आ चुके हैं और 3 गानों पर काम कर रहे है। प्रिंस बहुत जल्द ही एक पंजाबी फिल्म में बतौर हीरो भी नजर आएंगे।

4 of 11
gautam gulati
बिग बॉस 8: गौतम गुलाटी बिग बॉस 8 के विजेता बने। करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल की डेटिंग ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। ये शो 'हल्ला बोल' कॉन्सेप्ट पर रहा। हल्ला बोल को फराह खान ने होस्ट किया। बिग बॉस के बाद गौतम गुलाटी फिल्म 'अजहर' और 'बहन होगी तेरी' में नजर आए। उन्हें कई रियलिटी शो के ऑफर भी आए हैं।
विज्ञापन

5 of 11
Gauhar Khan
बिग बॉस 7: गौहर खान ने बिग बॉस 7 में जीत हासिल की। ये सीजन खूब सारे ड्रामे से भरा रहा। गौहर खान और कुशाल टंडन ने शो बीच में ही छोड़ दिया था। पर बाद में कुछ दिनों के बाद दोनों वापस लौटे और गौहर खान ने शो को जीता। गौहर ने बिग बॉस जीतने के बाद कई फिल्मों में काम किया। जिनमें 'बेगम जान', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'फीवर' शामिल है।
विज्ञापन

6 of 11
urvashi dholakia
बिग बॉस 6: 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल से मशहूर हुई उर्वशी ढोलकिया ने बिग बॉस 6 में बाजी मारी। उर्वशी ने नवजोत सिंह सिद्धू, सना खान और आश्का गोराडिया को पीछे छोड़ा। इस सीजन के साथ सलमान खान ने फिर से वापसी की। उर्वशी फिलहाल 'चंद्रकांता' सीरीयल में रानी इरावती का किरदार निभा रही हैं।
विज्ञापन

7 of 11
juhi parmar
बिग बॉस 5: जूही परमार ने तमाम प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस साल संजय दत्त ने होस्ट की कुर्सी संभाली। शक्ति कपूर, पूजा बेदी और महक चहल जैसे प्रतिभागियों के बीच में पॉर्न स्टार रही सनी लियोनी ने वाइल्ड कार्ड के जरिए शो में एंट्री मारी। फिलहाल जूही पौराणिक धारावाहिक 'शनि' में व्यस्त हैं।

8 of 11
shweta tiwari
बिग बॉस 4: बिग बॉस 2 में श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी ने किस्मत आजमाई थी, तो बिग बॉस 4 में श्वेता तिवारी ने न सिर्फ किस्मत आजमाई, बल्कि खली जैसे सितारे को पीछे छोड़कर ट्रॉफी जीती। ये शो बेहद अलग तरह का रहा। शो के बीच में ही सारा खान और अली मर्चेंट ने बिग बॉस के घर में ही शादी कर ली थी। बिग बॉस जीतने के बाद श्वेता तिवारी टीवी पर 'बेगुसराय' से एक बार फिर शुरूआत की।

9 of 11
vindu dara singh
बिग बॉस 3: विंदू दारा सिंह ने बिग बॉस 3 की ट्रॉफी जीती। उन्होंने शमिता शेट्टी, कमाल राशिद खान, क्लॉडिया सिएस्ला, पूनम ढिल्लन और शरलिन चोपड़ा जैसे सितारों को मात दी। फिलहाल विंदू कई कारोबार में अपने हाथ आजमा रहे हैं। इनमें महाबलेश्वर में चिल्ड्रन कैंपिंग, मुंबई में ब्यूटी सैलून और पंजाबी फिल्में शामिल हैं।

10 of 11
ashutosh
बिग बॉस 2: बिग बॉस 2 को होस्ट किया शिल्पा शेट्टी ने, जो बिग बॉस के यूके वर्जन में जीत हासिल कर चुकी थी। इस सीजन को आशुतोष कौशिक ने जीता। उन्होंने डायना हेडन, राखी टंडन, मोनिका बेदी और पायल रोहतगी जैसे सितारों को मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। आशुतोष कहते हैं, 'बिग बॉस से पैसे की वजह से अच्छा सपोर्ट मिला। बिगबॉस की मेहरबानी से काम-धंधा सही चल रहा है।' अभी आशुतोष के पांच ढाबे हैं। हाल ही में उन्होंने एक ढाबा मुंबई में भी खोला है।
विज्ञापन

11 of 11
rahul roy
बिग बॉस 1: इस शो के पहले सीजन में 'आशिकी' फिल्म से कभी सुपरस्टारडम हासिल करने वाले राहुल रॉय ने जीता। इसमें कारोल ग्रैसियस फर्स्ट रनर-अप रहीं, तो भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन सेकंड रनर-अप रहे। बिग बॉस के पहले सीजन के होस्ट थे अरशद वारसी। 2011 में राहुल राय के प्रोडक्शन की भोजपुरी फिल्म ‘ऐलान’ आई थी। एक्टिंग और प्रोडक्शन में अपनी धाक न जमा पाने के बाद राहुल ने नवंबर 2017 में बीजेपी ज्वॉइन कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें