फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस ओटीटी: अपने पिता को याद करते हुए भावुक हुए राकेश बापट, शमिता शेट्टी ने बांधा ढांढस

Thu, 19 Aug 2021 08:36 PM IST
संकल्प सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राकेश बापट - फोटो : Social media
बिग बॉस को शुरू हुए अभी 10 दिन भी नहीं हुए हैं कि इस बीच हमें कई चीजें होती हुईं दिख रही हैं। इस दौरान ऑडियंस ने घर में रह रहे लोगों के बीच के लड़ाई झगड़े, हंसी मजाक और इमोशन्स सभी कुछ देख लिया है। बिग बॉस का ये सीजन भी अन्य सीजनों के तरह लोगों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। हालांकि इस बार ये शो टेलीविजन पर ना आकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रहा है। इसी बीच शो के दौरान राकेश बापट अपने पिता को याद करते हुए काफी भावुक हो गए और रोने लगे। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू भी आ रहे थे। उन्हें रोता हुआ देखकर साथी प्रतियोगी उनके पास आकर सांत्वना देने लगे। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से प्रतीक सहजपाल उन पर पर्सनल कमेंट पास करते दिख रहे थे। उस दौरान राकेश ने भी उनको करारा जवाब दिया था, जिस पर उनके फैंस काफी खुश हुए थे।
विज्ञापन

2 of 5
राकेश बापट - फोटो : Social media
राकेश बापट के भावुक होने के बाद शो में काफी शांति हो गई थी। सभी कंटेस्टेंट शांत दिख रहे थे। भावुक होते हुए राकेश ने कहा - "मुझे इस तरह देखकर मेरे पिता जरा भी खुश नहीं होंगे।"
विज्ञापन

3 of 5
राकेश बापट - फोटो : Social media
राकेश को स्पाइनलेस कह कर उनका मजाक बनाया जा रहा था। वहीं उनके साथी प्रतियोगी भी उनको ट्रिगर करने की कोशिश कर रहे थे। इन सब के बीच राकेश भावुक हो गए और अपने पिता को याद करते हुए रोने लगे।  

4 of 5
राकेश बापट - फोटो : Social media
राकेश को भावुक होता देख शमिता शेट्टी, रिद्धिमा पंडित और करण नाथ ने उन्हें फौरन सांत्वना दी और उनको चुप कराने में मदद किया। इस बीच राकेश बापट ने कहा - "मैं एक आर्मी जवान का बेटा हूं। मेरे पिता ने मुझे हमेशा इस बात को सीखाया है कि जो सही है उसके लिए हमेशा लड़ना चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राकेश बापट - फोटो : Social media
आगे उन्होंने भावुक होते हुए कहा - "मुझे इस तरह छोटी छोटी चीजों पर लड़ता देख मेरे पिता जरा भी खुश नहीं होंगे। वो हमेशा कहते थे कि जाओ अपने देश के लिए लड़ो।" इस बीच प्रतीक को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने अपने कहे पर राकेश से माफी भी मांगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें