राखी सावंत
- फोटो : Insatagram- @colorstv
एपिसोड में फिलहाल मौजूद शो के सभी 5 कंटेस्टेंट राखी सावंत, रुबीना दिलैक, अली गोनी, राहुल वैद्य और निक्की तंबोली के बिग बॉस के पूरे सफर को दिखाया गया। कैसे इन्होंने घर में प्रवेश किया, कितना उत्साह दिखाया, कैसे झगड़े - लड़ाइयां हुईं और दोस्ताना भी निभाया। ये सबकुछ एक एक प्रतिभागी का वीडियो बनाकर दिखाया गया। इस दौरान सभी अपने अपने सफर को देखकर भावुक हो गए और पुरानी यादें ताजा कर खूब रोए भी।