सारा खान, अलि मर्चेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
सारा खान और अली मर्चेंट
सारा खान टीवी की पॉपुलर अभिनेत्री हैं और वह 'बिग बॉस 4' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। सारा ने अली मर्चेंट से नेशनल टीवी पर शादी रचाकर हर किसी को हैरान कर दिया था। खास बात यह है कि शो में दोनों की शादी की हर रस्म को पूरा किया गया था। हालांकि, शो खत्म होने के कुछ दिनों बाद ही दोनों अलग हो गए थे। दावा किया जाता है कि, इसके लिए दोनों को 50 लाख रुपये मिले थे।