फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: और करीब होने बॅाथरूम में जा रहे थे बंदगी-पुनीष, सलमान बोले-शर्म करो

Sun, 05 Nov 2017 12:31 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस के सीजन 11 में इस बार फिर सलमान खान के तेवर फिर तलख दिखे। विकास-शिल्पा के अलावा बंदगी-पुनीश उनके निशाने पर रहे।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट्स बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा ने इस बार सारी हदें पार कर दीं। हुआ यूं कि एक दिन पहले एक दूसरे के करीब आने के लिए कैमरे से बचने के लिए बंदगी और पुनीष बॅाथरूम में जा रहे थे। कैमरे को अपनी ओर मुड़ता देख दोनों अपने बिस्तर पर आ गए। 
विज्ञापन

3 of 5
बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा के इसी एपिसोड की ओर इशारा करते हुए सलमान ने कहा कि ऐसा कदम उठाने से पहले ये सोचना चाहिए कि वो नेशनल टेलीविजन के एक शो का हिस्सा हैं। घर के हर कोने में कैमरा लगा है, फिर भी उन्होंने ऐसा काम कर डाला जिसे देखने के बाद वे खुद भी असहज होंगे।

4 of 5
गौरतलब है कि बीती देर रात घर की बत्तियां बुझते ही पुनीश बंदगी की बेड पर आ गए। दोनों ने थोड़ी देर रोमांटिक बातें कीं। पुनीश ने कहा कि वह उनके प्यार में फंस गए हैं। बातों के बीच में उन्होंने बंदगी से किस करने की रिक्वेस्ट कर डाली जिसके लिए बंदगी राज़ी भी हो गईं और दोनों के बीच फिर किस हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में आने से पहले ही बंदगी कालरा की ब्वॉयफ्रेंड डेनिस नागपाल से शादी तय हो चुकी थी। लेकिन शो में पुनीश से बढ़ती उनकी नजदीकियों से दुखी होकर डेनिस ने ब्रेकअप का इशारा दिया है। एक्ट्रेस गहना ने बंदगी के पहले से शादीशुदा होने की बात कह सनसनी मचा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें