कलर्स के फेमस शो बिग बॉस के 11वें संस्करण के सेलिब्रिटीज की लिस्ट का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि एक चेहरा सामने आया है, पर वो इंडियन नहीं है। जानिए कौन है वो...
विज्ञापन
2 of 6
Big Boss 11
- फोटो : Colors
कलर्स के फेमस शो बिग बॉस के 11वें संस्करण के सेलिब्रिटीज की लिस्ट पूरी तरह से सामने नहीं आई है। पर खबरें आ रही है कि इस बार शो में हम एक ऐसे देश की गेस्ट को देख सकेंगे, जो बेहद अलग है। वो एंटरटेनमेंट का डोज तो देंगी, पर खुद को इस दुनिया से अलग मानती हैं। आगे की स्लाइड्स में जानें, बिग बॉस से जुड़ी ऐसी ही सीक्रेट बातों के बारे में...
विज्ञापन
3 of 6
salman khan
- फोटो : Colors
बिग बॉस इस बार वैसे भी अलग कलेवर में नजर आ रहा है। इस बार पड़ोसी और पड़ोसियों से होने वाली दिक्कतें बिग बॉस का थीम है। ऐसे में तुर्की देश, जो मौजूदा समय में वॉर जैसे हालातों का सामना कर रहा है। उस देश से एक स्पेशल गेस्ट बिग बॉस के घर में आ रही है।
4 of 6
Betül Eldoğan
- फोटो : Betül Eldoğan
बिग बॉस के ऑफिसियल हैंडल से उस गेस्ट की तस्वीर पोस्ट की गई है। हालांकि गेस्ट का चेहरा नहीं दिखाया गया है। पर सूत्रों की मानें तो ये गेस्ट तुर्की की लेखिका है, जो अपने खुले विचारों को लेकर जानी जाती है। आगे की स्लाइड में जानें, कौन है ये लेखिका, जिसने आने से पहले ही हिंदुस्तान में हलचल मचाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
5 of 6
Betül Eldoğan
- फोटो : Betül Eldoğan
बिग बॉस 11 की ये कंटेस्टेंट टर्किश राइटर बेतुल एल्डॉन हो सकती हैं। दरअसल, उनकी एक किताब सेन बेनिम्सिन के कवर पर ये तस्वीर छप चुकी है। वैसे, कुछ लोग इस गेस्ट को इंग्लैंड की मुस्लिम मॉडल हलिमा मातलुब भी मान रहे हैं। आगे जानें, कब से शुरू हो रहा है बिग बॉस 11....
बिग बॉस 11 की शुरुआत 1 अक्टूबर को हो रही है। इस बार भी सलमान खान ही इस शो को होस्ट कर रहे हैं। पर माना जा रहा है कि इस शो से मॉनी रॉय भी जुड़ी रहेंगी। हालांकि वो किस स्तर पर शो से जुड़ेंगी, इसका अंदाजा नहीं लग पा रहा है। वैसे, वो बिग बॉस के प्रोमो में नजर आ चुकी हैं।