फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: नई गाड़ी की पूजा करते हुए वायरल हुआ तेजस्वी प्रकाश का वीडियो, लोग बोले- 'करण न होते तो आपका क्या होता?'

Thu, 07 Apr 2022 01:11 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा - फोटो : social media
तेजस्वी प्रकाश एक ऐसा नाम, जो आजकल सबकी जुबान पर है। 'बिग बॉस 15' की विनर बनने के बाद से तेजस्वी की फैन फॉलोइंग में भारी उछाल देखा गया है, वह लगातार अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। एकता कपूर के सीरियल 'नागिन 6' में नजर आने वाली तेजस्वी इस समय अपनी लाइफ का बेस्ट फेज जी रही हैं। उन्होंने हाल ही में करोड़ो की कीमत वाली ऑडी खरीदी है, इस खास मौके पर उनके साथ बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा भी मौजूद थे। खुशी के इस पल में तेजस्वी प्रकाश के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद उनका खूब मजाक उड़ने लगा। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने वाले नेटिजन्स ने यहां तक कह दिया कि यदि आपके साथ करण न होते तो आपका क्या होता तेजस्वी।

 
विज्ञापन

2 of 4
करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश - फोटो : social media
वारयल हो रहीं हैं तस्वीरें
कार खरीदने के समय से लेकर उसे घर ले जाने तक तेजस्वी और करण की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में तेजस्वी काफी खुश लग रही हैं और कुछ में तो वह शोरूम में गाड़ी की पूजा करती नजर आ रही हैं। पूजा करते वक्त तेजस्वी को गाड़ी के आगे नारियल भी फोड़ते हुए देखा जा सकता है।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश - फोटो : social media
नहीं फूटा तेजस्वी से नारियल 
इन तस्वीरों के अलावा तेजस्वी प्रकाश का एक वीडिया भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो देखा गया कि गाड़ी की पूरा के दौरान तेजस्वी को नारियल तोड़ने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पहली बार में तो नारियल टूटा नहीं, वहीं दूसरी बार में वह उछलकर उनके ऊपर आ गिरा। और अंतत: करण कुंद्रा को नारियल फोड़ने पड़ता है। 
विज्ञापन

4 of 4
तेजस्वी प्रकाश ने खरीदी ऑडी Q7 - फोटो : Instagram
बिग बॉस से तेजस्वी का सफर 
बिग बॉस 15 की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद तेजस्वी प्रकाश ने अपने करियर में काफी सफलता प्राप्त की है। टीवी  एक्ट्रेस  इस वक्त क्वीन एकता कपूर की मशहूर फेंचाइजी 'नागिन' के छठे सीजन के मुख्य किरदार की भूमिका अदा कर रहीं हैं। इसके अलावा वह कई अन्य प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही हैं, जिनमें कई म्यूजिक एल्बम्स भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें