बिग बॉस सीजन 11 के घर में शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता के बीच लड़ाई जोरों पर है। शिल्पा वहीं हैं, जिन्होंने एक शो के प्रोड्यूसर पर यौन शोषण का आरोप लगा सनसनी मचा दी थी। विकास गुप्ता से लड़ाई भी उसी समय से चली आ रही है। सबसे पहले आपको बता दें कि इनकी लड़ाई कहा से शुरू हुई...
विज्ञापन
2 of 5
shilpa shinde
दरअसल, शिल्पा 'भाभी जी घर पर है' में अंगूरी भाभी का किरदार निभा रही थी लेकिन अचानक ही उन्होंने इस शो को अलविदा कह दिया बाद में इस शो के प्रोडूयसर ने शिल्पा पर अनप्रोफेशनल होने का आरोप लगाया था। इस वाकये के लगभग एक साल बाद शिल्पा ने प्रोड्यूसर पर यौन शोषण का आरोप लगाया। कहा जाता है कि शिल्पा को इस शो से निकालवाने में प्रोगामिंग हेड विकास गुप्ता का भी हाथ रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
बिग बॉस सीजन 11
- फोटो : कलर्स
गौरतलब है कि घर के अंदर जाने से पहले ही सलमान खान के सामने शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता के साथ जिस तरह की लड़ाई हुई उसे देखकर ही तय हो गया था कि इस सीजन में हंगामा नहीं बल्कि तूफान आएगा। मामला शुरू हुआ विकास और शिल्पा के झगड़े से। जो बढ़ते-बढ़ते अर्शी और जुबैर तक पहुंच गया। इस समय पूरा घर 'भाभी जी' के खिलाफ है। इसकी वजह हैं विकास गुप्ता। वहीं सिर्फ अर्शी ही हैं जो शिल्पा के साथ खड़ी हैं।
4 of 5
Arshi Khan
घर वाले अर्शी के भी खिलाफ हो गए हैं। अर्शी और शिल्पा पर खाना बनाने की जिम्मेदारी थी। दोनों ने बिना किसी से पूछे खिचड़ी बना दी। इस बात हिना खान और बाकी घर वाले शिल्पा और अर्शी पर चढ़ बैठे। इसी बहस में दाऊद के रिश्तेदार जुबैर खान आए और कहने लगे कि शिल्पा और अर्शी का ज्यादा हो रहा है। अर्शी ने पूछा कि क्या हुआ तो जुबैर कहने लगे कि ज्यादा बोल मत अभी सब निकालूंगा और कैमरे पर बताऊंगा कि कहां से आई है।
शिल्पा और अर्शी ने कहा कि यहां गंध मत मचाओ। खाने के मामले में मेरे से मत उलझो। जुबैर आगे बोले कि औरत होने पे लालत है। दो कौड़ी की औरत। 2 रुपीज औरत। ये बात उन्होंने बार-बार दोहराई। फिर अंदर जाकर हिना से शिल्पा और अर्शी की बुराई करने लगे। फिलहाल पूरा घर अर्शी और शिल्पा को आड़े हाथों ले रहा है। कौन सही है और कौन गलत। इसका फैसला खुद सलमान खान आज करेंगे।