इस हफ्ते घर से दो सदस्य बाहर हुए जिससे सभी हैरान हैं। जहां शनिवार को एक्टर करण मेहरा को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया वहीं रविवार को लोकेश कुमारी घर से बेघर हो गईं।
करण के जाने से ना सिर्फ घरवाले हैरत में हैं बल्कि उनके फैंस को भी गहरा धक्का लगा है। बता दें कि करण मेहरा एक पॉप्यूलर टीवी एक्टर हैं जो मशहूर टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नैतिक की भूमिका निभाकर चर्चित हुए थे। घर में सभी के साथ उनका अच्छा बर्ताव था।
विज्ञापन
BIGG BOSS: घर से बेघर हुए रोहन मेहरा और लोकेश कुमारी
2 of 4
Bigg Boss
वहीं लोकेश कुमारी का एलिमिनेशन भी काफी चौंकाने वाला रहा। शुरुआत में लोकेश घर में सभी की पसंदीदा रहीं यहां तक कि उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी बढ गई। लेकिन बाद में उनकी दोस्ती सिर्फ करण मेहरा, मनवीर गुर्जर और मनु पंजाबी तक सिमट कर रह गई। बीच में तो इस तरह की खबरें भी आईं कि लोकेश करण मेहरा को पसंद करने लगीं। लोकेश के एलिमिनेशन से ना सिर्फ उनके फैंस शॉक में हैं बल्कि खुद सलमान का भी इसका धक्का लगा।
विज्ञापन
3 of 4
प्रियंका जग्गा
बिग बॉस के घर से पहले हफ्ते 'इंडियावाले' टीम से प्रियंका जग्गा की विदाई हुई। उनकी इस विदाई पर खुद सलमान खान ने भी हैरानी जताई। माना जा रहा है कि वो वाइल्ड कार्ड जरिए फिर से शो में लौटेंगी।
पिछली बार इंडिया वाली कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा शुरुआत से सुर्खियों में छाई हुई थीं। पहले दिन से लड़ाई-झगड़ा करने में वो सबसे आगे थीं। वो अपने मालिक होने का कोई फायदा हाथ से नहीं जाने दे रही थीं। उनकी विदाई से 'इंडियावाले' टीम को तगड़ा झटका लगा है। इसका असर बिग बॉस में दिखने भी लगा है।